Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:22 AM IST

सनी लियोनी के बाद बिग बॉस के घर में एंट्री कर सकती है यह पोर्न स्टार

‘बिग बॉस 12’ रिएलटी शो आने से पहले ही सुर्खियों का हिस्सा बन गया है। इस बार बिग बॉस के घर में एक पोर्न स्टार को एंट्री मिलने वाली है। सनी लियोनी के बाद ऐसा दूसरी बार होने जा रहा है कि जब कोई पोर्न स्टार बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगी।
Updated:- 2018-06-18, 12:35 IST
bigg boss  porn star contestant  shanti dynamite

‘बिग बॉस 12’ रिएलटी शो आने से पहले ही सुर्खियों का हिस्सा बन गया है। इस बार बिग बॉस के घर में एक पोर्न स्टार को एंट्री मिलने वाली है। सनी लियोनी के बाद ऐसा दूसरी बार होने जा रहा है कि जब कोई पोर्न स्टार बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगी। 

टीवी का सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहना वाला रिएलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन जल्द ही आने वाला है। इस सीजन दर्शकों को बहुत कुछ अलग दिखने वाला है। इस बार शो में पोर्न स्टार शांति डायनामाइट बिग बॉस 12 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकती हैं। 

bigg boss  porn star contestant  shanti dynamite

मीडिया सूत्रों की मानें तो पोर्न स्टार शांति डायनामाइट बिग बॉस 12 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगी। अगर ऐसा होता है तो सनी लियोनी के बाद शांति दूसरी पोर्न स्टार होंगी जो इस शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगी। 

Read more: बिग बॉस विजेता शिल्पा शिंदे और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का रोमांटिक डांस हो रहा है वायरल

bigg boss  porn star contestant  shanti dynamite

शांति डायनामाइट होंगी बिग बॉस का हिस्सा 

ऐसा कहा जा रहा है कि पोर्न स्टार शांति डायनामाइट बिग बॉस 12 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगी। शांति के बारे में बता दें कि वो भारतीय मूल की ब्रिटिश पोर्न स्टार हैं। उनका रियल नेम सोफिया वासिलिएडु है। 

शांति का जन्म युगांडा में हुआ और वह Top 50 Sexiest Women of Asia की लिस्ट में आ चुकी हैं। इस लिस्ट को ब्रिटिश अखबार ईस्टर्न आई ने प्रकाशित किया था। 

Read more: Bigg Boss 11 contestant प्रियांक किसके साथ कर रहे हैं स्विट्ज़रलैंड की वादियों में रोमांस?

bigg boss  porn star contestant  shanti dynamite

खबरों के मुताबिक इस बार मेकर्स शो में बोल्ड कंटेंट लाने के बारे में सोच रहे हैं। इस बार शो के कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में आएंगे। सास बहू जैसे कंटेस्टेंट आ सकते हैं। ये अब तक का सबसे अलग कॉन्सेप्ट है क्योंकि अभी तक बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट सिर्फ अकेले जाते थे। खबर ये भी है कि इस बार शो में गे और लेस्बियन कपल को भी शॉर्टलिस्ट किया है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।