बिग बॉस विजेता शिल्पा शिंदे और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का रोमांटिक डांस हो रहा है वायरल

बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ बारिश में रोमांटिक डांस कर रही हैं। दोनों साथ में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं। दरअसल, कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इन दिनों शिल्पा शिंदे के साथ क्रिकेट कॉमेडी शो 'जियो धन धना धन' में नजर आ रहे हैं। दोनों पर फिल्माया गया एक रोमांटिक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म 'हम-तुम' के टाइटल ट्रैक पर रेन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
रेड साड़ी में शिल्पा शिंदे का लुक
इस वीडियो में रेड साड़ी में शिल्पा शिंदे बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं, वहीं सुनील का रोमांटिक अंदाज भी देखते ही बनता है। दोनों के बीच फिल्माया गया ये रोमांटिक डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
रेड कलर की सिफॉन साड़ी और हल्टर नेक ब्लॉउज में शिल्पा तो वहीं ब्लैक कलर की ड्रेस में सुनील ग्रोवर नजर आ रहे हैं। रानी और सैफ के बीच की केमेस्ट्री को आज भी हमारे दिमाग में है लेकिन सुनील और शिल्पा के बीच की केमेस्ट्री भी जबरदस्त है। शिल्पा के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं।
Read more: ये हैं 9 top contestant जिन्हें बिग बॉस ने खूब रूलाया
आपको बता दें कॉमेडी शो 'जियो धन धना धन'में शिल्पा शिंदे सुनील ग्रोवर की पत्नी की भूमिका में हैं। 'भाबीजी घर पर है' में जहां शिल्पा शिंदे का देसी लुक दिखा था, वहीं इस शो में वे देसी मेम यानि की ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। इस वेब शो को Lil Frodo Productions प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसकी प्रमुख प्रीती और उनकी बहन नीति सिमोस हैं। यह शो क्रिकेट और कॉमेडी की जुगलबंदी को परोस रहा है।
रानी से कम नहीं लग रहीं शिल्पा
फिल्म 'हम-तुम' का सुपरहिट गाना ‘सांसों को सांसो’ में बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस रानी मुखर्जी काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आई थीं लेकिन इस वीडियो में शिल्पा शिंदे भी रानी मुखर्जी से कम नहीं लग रही हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।