herzindagi
relation of bhai dooj  with yamraj bhaidooj

Bhai Dooj 2023: जानें भाई दूज का यमराज से क्या है संबंध?

भाई दूज का पर्व भाई और बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। यह पर्व कार्तिक मास में मनाया जाता है। 
Editorial
Updated:- 2023-11-08, 15:12 IST

(Bhai Dooj 2023) हिंदू पंचांग में भाई दूज का पर्व कार्तिक मास में दिवाली और गोवर्धन पूजा के बाद मनाया जाता है। यह द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। जिसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। यह पर्व भाई और बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

इस दिन बहनें अपने भाईयों को टीका लगाती है और उनके लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। इस साल दिनांक 15 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। अब ऐसे में इस पर्व का यमराज से क्या संबंध और इस पर्व को यम द्वितीया क्यों कहा जाता है।

इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं। 

जानें भाईदूज का यमराज से संबंध

Bhai Dooj  Significance History and Popular Rituals

भाईदूज का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम की शुद्धि का प्रतीक माना जाता है। जो बेहद पावन और दिव्य है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर आरती उतारती हैं और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। 

पौराणिक कथा के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि यह परंपरा यमराज से जुड़ी हुई है। ऐसी मान्यता है कि यमराज इसी तिथि को अपनी बहन यमुना का निमंत्रण स्वीकार किए थे। इस दिन यमुना में स्नान करने का विशेष महत्व है। इस दिन बहनें अपने भाई की मंगल(मंगल दोष उपाय) कामना के लिए विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ भी करती हैं। जिसमें मंगल पाठ, भोज और भेंट आदि शामिल होता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Bhai Dooj 2023: भाई दूज पर इन चीजों से करें भाई को तिलक, जीवन में मिलेगी सफलता

ऐसा कहा जाता है कि सूर्य (सूर्य मंत्र) की पत्नी संज्ञा की दो संतान थी। एक यमराज और दूसरी यमुना। संज्ञा सूर्य का तेज सहन न कर पाने के कारण अपनी छाया मूर्ति का निर्माण करके सूर्य को अपने पुत्र-पुत्री सौंपकर वहां से चली गई। वहीं संज्ञा की छाया को यमराज और यमुना से कोई लगाव नही था, लेकिन यमराज और यमुना में बहुत प्रेम था। पश्चात यमराज एक दिन बाहर चले गए थे। तब यमुना यमराज से मिलने का जतन करती थी। वह उनसे प्रार्थना करती थी कि घर आकर भोजन करें। तब यमराज काम में व्यस्तता को देखकर उनकी बातों को हमेशा टाल देते थे। 

YAMRAJ BLESSING

इसे जरूर पढ़ें - Bhai Dooj 2023: बहन को देना है खास तोहफा, तो चेक करें ये शानदार गिफ्ट आइडिया

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन यमराज को भोजन के लिए घर आने के लिए यमुना ने उन्हें वचनबद्ध कर लिया। तब यमराज ने सोचा कि मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं। मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाता है। मुझे बहन जिस सद्भावना से बुला रही है, उसका पालन करना मेरा धर्म है। तब बहन के घर आते समय यमराज ने नरक में निवास करने वाले सभी जीवों को मुक्त कर दिया। जब यमराज यमुना के घर गए, तो वह बेहद प्रसन्न हुईं।

उन्होंने भोई को भोजन कराया। यमराज ने प्रसन्न होकर बहन यमुना को वर मांगने को कहा। तब यमुना ने कहा कि भैया, हर साल इसी दिन मेरे घर आया करो। मेरी तरह जो बहन इस दिन अपने भाई को आदर और सम्मान के साथ अपने अपने घर बुलाएगी। उसे तुम्हारा कभी भय नहीं होगा। यमराज ने तथास्तु कहकर यमुना को भेंट देकर यमलोक लौट गए। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।