Aparajita Plant Growing Tips During Monsoon: अपने घर की छत और बालकनी को सुंदर बनाने और अपने लिए हम सभी अलग-अलग प्रकार के फूल पौधे लगाते हैं। वहीं कुछ लोग ज्यादा देखभाल या प्लाटिंग करने के ही इंतजार में रह जाते हैं। शहर में रहने वाले लोगों के घर में कम जगह होती है। ऐसे में वह ऐसे प्लांट का चुनना पसंद करते हैं, जो कम जगह में टोकरी भर-भर के फूल दे। इसके साथ ही ये जगह भी कम लें और अगर काफी इन्हें हटाना हो, तो मुश्किल न हो। अगर आप गार्डनिंग में नए हैं और आप अपराजिता का पौधा ग्रो करने का सोच रही हैं। लेकिन लगाने का सही तरीका न पता होने के कारण पीछे हट जाती हैं, तो बता दें कि इसे उगाना उतना मुश्किल नहीं है जितना लगता है। एक बार सही तरीका जान जाती हैं, तो आप आसानी से ढेर सारे फूल अगले सीजन इस प्लांट पर पा सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अपराजिता के बीज से इसे कैसे उगाएं।
मानसून में कैसे उगाएं अपराजिता की बेल?
भगवान शिव और विष्णु जी को प्रिय अपराजिता के खूबसूरत शंखपुष्पी फूल का पौधा है। इस पौधे को लगाने से न केवल बगीचे की सुंदरता बढ़ती है बल्कि शुभ माना जाता है। साथ ही इसमें गुच्छे में खिले फूल घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार और धन-धान्य में वृद्धि होती है। इसे उगाने के लिए सही मिट्टी और सही जगह की जरूरत है। नीचे जानिए इसे ग्रो करने की सही तरीका-
इसे भी पढ़ें-Aparajita Plant: अपराजिता के पौधे में लद जाएंगे ढेरों फूल, अपनाएं सोशल मीडिया की वायरल सीक्रेट ट्रिक
कितनी गहराई पर बोना चाहिए अपराजिता का बीज
अपराजिता की बेल उगाने के लिए आप इसके बीज का इस्तेमाल कर सकती हैं। बीज आपको आसानी से नर्सरी में मिल जाएगा। इसके अलावा अगर अपराजिता का पौधा आपके घर के आस-पास है, तो फली तोड़कर इससे बीज पा सकती हैं। अब बीजों को पानी में 5-7 घंटे डुबोकर छोड़ दें। अगले दिन गमले में मिट्टी भरकर 1 इंच गहराई पर बीज को दबाएं। इसके बाद ऊपर से मिट्टी से ढककर पानी का छिड़काव करें। 15-20 दिन में बीज से पौधा तैयार हो जाता है। साथ ही अपराजिता के पौधे को 6-8 घंटे धूप की आवश्यकता होती है।
फूल पाने के लिए अपराजिता के पौधे में क्या डालें?
अपराजिता के पौधे की अगर अच्छे से ख्याल रखा जाए, तो इस पर भर-भरकर फूल पा सकते हैं। हालांकि इसके लिए सही खाद और समय पर पानी की जरूरत होती है। गुच्छे में फूल पाने के लिए गमले में चाय पत्ती से तैयार खाद डालें। बता दें कि इसमें मौजूद नाइट्रोजन पौधे की ग्रोथ और फूलों की पैदावार को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। हफ्ते में एक बार एक चम्मच चाय पत्ती को सुखाकर इसका पाउडर मिट्टी में डालकर फैलाएं।
इसे भी पढ़ें-मार्च-अप्रैल में फूलों से भर जाएगा अपराजिता का पौधा, डालें ये 2 तरह की देसी खाद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों