Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:15 AM IST

Wedding Gift Ideas: अब शादी में लिफाफे नहीं, बल्कि दें ये खास गिफ्ट्स

शादी-विवाह के सीजन में हम तोहफे में क्या दें हमें यह समझ नहीं आता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने दोस्तों को गिफ्ट्स के तौर पर क्या- क्या दे सकती हैं।  
Updated:- 2023-10-31, 12:57 IST
image

भारतीय शादी में गिफ्ट देने की परंपरा सदियों से चलती आ रही है। ऐसे में हम सभी जब किसी वर- वधू से पहले बार मिलने जाते हैं तो हम उनके लिए लिफाफे लेकर जाते हैं। हालांकि अब लिफाफे का जमाना नहीं रहा है। अब लोग लिफाफे नहीं बल्कि गिफ्ट्स देना पसंद करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप अपने दोस्त की शादी में क्या गिफ्ट्स दे सकती हैं। 

फूलों का बुके

flower bookie

इन दिनों ज्यादातर लोग गिफ्ट्स के तौर पर फूलों का बुके देना पसंद करते हैं। गुलाब के फूलों से बना बुके देखने में काफी खूबसूरत होते हैं। ऐसे में आप चाहे तो गिफ्ट के तौर पर आप फूलों का बुके भी उन्हें उपहार में दे सकती हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। इसके साथ आप चाहे तो सैपियन की बोतल भी आप गिफ्ट के तौर पर दे सकते है।

फोटो फेम

अगर आपके किसी करीबी दोस्त की शादी हैं और आपके पास उनकी कई फोटो है तो आपको अपने दोस्त को फोटो फेम देना चाहिए। उस फोटो फेम में आप उनकी तस्वीर लगाएं जिनकी शादी में आप गए है। नई शादी के बाद लोग अपने कमरे को सजाते हैं ऐसे में यह तोहफा उनके काम आ सकता है। 

फोटो वाला कुशन कवर

 

इन दिनों फोटो वाला कुशन कवर काफी ज्यादा चल रहा है। आप चाहे तो फोटो वाला कुशन कवर के साथ फोटो वाला चादर भी आपने दोस्त को शादी में गिफ्ट के तौर पर दे सकती हैं। यह तोहफा आप तभी दें जब आपके पास कपल की तस्वीर मौजूद हो। ऐसे तोहफे काफी खूबसूरत लगते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Destination Wedding: ऐसे करें डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग

दीवार घड़ी

दीवार पर लगाने वाली घड़ी को भी आप गिफ्ट के तौर पर दे सकती हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत होते हैं। अगर आप बजट में तोहफे खरीदना चाहती है तो आपको यह तोहफे खरीदना चाहिए। यह आप जिसे भी देगी उन्हें काफी अधिक पसंद आने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: Wedding Tips: सिंपल वेडिंग प्लान करने का है मन तो इन 5 तरीकों को जरूर अपनाएं

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

 Image Credit - instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।