Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:51 AM IST

Ashok Tree: घर में क्यों होना चाहिए अशोक का पेड़? जानें क्या कहता है वास्तु

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का बहुत महत्व बताया गया है। पेड़-पौधों का घर और घर के सदस्यों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। पेड़-पौधों की ऊर्जा से घर की ऊर्जा कंट्रोल होती है। इसलिए घर में पेड़-पौधे लगाते समय सावधानी बरतनी चाहिए।   
Updated:- 2023-07-20, 09:34 IST
vastu tips for ashok tree

Ghar Mein Ashok Ka Ped Lagane Ke Labh: वास्तु का घर में मौजूद हर चीज से संबंध होता है। 

ठीक ऐसे ही घर के बाहर या आसपास मौजूद चीजों से भी कहीं न कहीं वास्तु का नाता माना जाता है। 

इसी कड़ी में पेड़ भी शामिल हैं। यानी कि घर के आंगन में वास्तु के अनुसार पेड़ का होना शुभ होता है।

वास्तु शास्त्र में कई पेड़ों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर के आसपास लगाना लाभकारी हो सकता है। 

इन्हीं में से एक है अशोक का पेड़ जिसे घर में लगाने से कई तरह के फायदे जीवन में नजर आने लगते हैं। 

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि अशोक के पेड़ को घर में क्यों लगाना जरूरी है। 

अशोक के पेड़ का वास्तु में महत्व (Significance of Ashoka tree in Vastu)

ashoka tree at home vastu

  • वास्तु शास्त्र में लिखा है कि घर के आंगन में मौजूद पेड़ की ऊर्जा घर की ऊर्जा को संचालित करती है। 
  • अशोक के पेड़ को शोक नाशक बताया गया है। यानी कि एक ऐसा पेड़ जो घर के संकट दूर करता है। 
  • वास्तु शास्त्र में अशोक के पेड़ को घर में लगाने के लिए उत्तर दिशा (उत्तर दिशा में न रखें ये चीजें) सबसे उत्तम मानी गई है। 

यह भी पढ़ें: Vastu Signs: घर के पांच कोनों में बनाएं ये 5 चिह्न, वास्तु दोष होगा दूर

  • पूजा-पाठ या मांगलिक कार्यों में अशोक के पत्तों का इस्तेमाल करने से वास्तु दोष दूर होता है। 
  • मान्यता है कि अशोक के पेड़ के प्रभाव से घर में मौजूद कैसा भी वास्तु दोष नष्ट हो जाता है। 

अशोक के पेड़ को घर में लगाने के लाभ (Benefits of Planting Ashoka tree at Home)

ashoka tree at home vastu in hindi

  • वास्तु के अनुसार, घर में अशोक का पेड़ (अशोक के पेड़ को जल देने के लाभ) लगाने से शारीरिक बीमारियां दूर होने लगती हैं। 
  • अशोक के पेड़ के शुभ प्रभाव से मानसिक शांति मिलती है और तनाव से मुक्ति मिलती है। 

यह भी पढ़ें: Dakshin Mukhi Hanuman Ji: घर में क्यों रखने चाहिए दक्षिण मुखी हनुमान जी?

  • घर के मुख्य द्वार के सीधे हाथ की ओर अशोक का पेड़ लगाने से धन लाभ होने लगता है। 
  • अशोक का पेड़ घर के आंगन में हो तो शुभ काम में आने वाली बाधाएं दूर होती जाती हैं। 

 

अगर आप भी घर के आंगन में या आसपास पेड़ लगाने की सोच रहे हैं तो अशोक का पेड़ सही दिशा में लगा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: shutterstock, freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।