शाहरुख खान रोमांस के देवता माने जाते हैं। 'बाजीगर' फिल्म के वक्त से अब तक दुनियाभर में महिलाएं उनकी फैन हैं। बहुत सी महिलाओं ने प्यार की परिभाषा भी उन्हीं से सीखी है। 'कुछ कुछ होता है', 'कल हो ना हो', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'दीवाना', 'मुहब्बतें' जैसी उनकी सुपरहिट फिल्में देखकर बड़ी हुई लड़कियां उन्हें अपना खुदा मानती हैं। अगर उन्हें ये पता चले कि शाहरुख को अपनी पत्नी गौरी खान से साथ में खींची गई सेल्फी पोस्ट करने के लिए सालों बाद इजाजत मिली तो वे जरूर सोचेंगी कि आखिर इसके पीछे क्या वजह रही होगी। इस पर कई तरह के कयास लगाए जा सकते हैं। हो सकता है शाहरुख की किसी बात से गौरी खफा हो गई हों या कभी उन पर किसी बात को लेकर शक किया हो। वैसे शाहरुख खान अपनी पत्नी की तारीफ करते नहीं थकते, वह अक्सर कहा करते हैं, 'गौरी बेहद ईमानदार हैं और उनके साथ उनकी काफी पटती है।'
शाहरुख को क्यों सेल्फी पोस्ट करने के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार
जब शाहरुख खान की किसी बात को लेकर शक की बात हो, जिसके बारे में फैन्स को पता ना हो तो क्यूरॉसिटी काफी बढ़ जाती है। महिलाएं शायद यह सोचें कि उनका किसी से अफेयर रहा होगा, जिसके बारे में बात सामने आएगी या फिर उनका कोई ऐसा एक्सपीरिएयंस, जिसे सुनकर शायद उनके रौंगटे खड़े हो जाएं। जहां तक बात शक की है तो क्या नामी-गिरामी एक्टर और क्या कोई आम पुरुष, दोनों के बीच कोई फर्क नहीं रह जाता। महिलाओं के मन में अगर एक बार शक का कीड़ा आ जाए, तो फिर उसे निकालना आसान नहीं होता, फिर बात चाहे कितनी ही छोटी क्यों ना हो। शाहरुख खान और गौरी के बीच ऐसा क्या हुआ, इस बारे में तो कुछ जाहिर नहीं हुआ है, लेकिन यह जरूर है कि रिलेशनशिप में किसी तरह का शक होने पर पार्टनर की अच्छी-खासी शामत आ जाती है। आइए जानें ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में, जिसे लेकर महिलाएं अपने पार्टनर्स पर शक करती हैं-
सीक्रेट अफेयर्स
प्यार की शुरुआत में पति अपने पत्नियों को खूब वक्त देते हैं। यह आकर्षण साल-दो-साल में काफूर हो जाता है और महिलाओं की जिंदगी घर-गृहस्थी और बच्चों में फंसकर रह जाती है। पुरुष भी दूसरे कामों में खुद को एंजेज कर लेते हैं। लेकिन इस दौरान शक करने वाली महिलाएं इस बात के लिए हैरान हो जाती हैं कि उनके पति उन्हें पहले की तरह प्यार क्यों नहीं करते, उनके साथ वक्त क्यों नहीं बिताते या फिर पत्नी के साथ टाइम स्पेंड करने में वे इतना बोझिल क्यों महसूस करने लगते हैं। कई बार इसी को महिलाएं पति के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से जोड़कर भी देख लेती हैं। अगर शक की सुई इस तरफ घूम जाए तो घर में बवाल होना तय है। कई बार वास्तव में पुरुष किन्हीं वजहों से दूसरी महिलाओं की तरफ आकर्षित हो जाते हैं और पत्नी का डर उन्हें यह रिलेशनशिप छुपाने के लिए मजबूर करता है।
Read more :देव और पारो की लव स्टोरी ‘देवदास’ को हुए 16 साल, क्या थी पारो के घर और चंद्रमुखी के कोठे की खासियत?
शाहखर्ची
पति अक्सर शाही तरीके से रहने के आदी होते हैं। वे अच्छी-अच्छी जगहों पर घूमना पसंद करते हैं, दोस्तों के साथ महंगे-महंगे रेस्टोरेंट्स में वक्त बिताना पसंद करते हैं। अगर उन्हें अपने लिए कुछ पसंद आ जाए, तो शॉपिंग करने में भी वे काफी दिलचस्पी लेते हैं। हालांकि इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन अगर पत्नी इस पर पति को बहुत ज्यादा खर्च करने के लिए नाराज होने लगे तो पति अक्सर उनसे अपने खर्च के बारे में नहीं बताते या फिर कुछ चीजें छिपा लेते हैं। इससे पति के लिए उस समय में तो राहत रहती है, लेकिन बाद में पता चलने पर पत्नियां काफी अपसेट हो जाती हैं।
लेट नाइट घर आना
कई बार पति रियलिटी में बिजी होते हैं और कई बार वे बाहर लोगों से मिलने-जुलने या घूमने में वक्त बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में घर पर देर से पहुंचना स्वाभाविक है। लेकिन घर पर बेसब्री से उनकी इंतजार कर रही पत्नी को पति का देर से घर आना रास नहीं आता। जब ऐसा रोज-रोज होने लगता है तो पत्नियां अक्सर पति पर शक करने लगती हैं। कई बार पत्नियां बहाने से इस बारे में पति से बहाने से पूछने की कोशिश भी करती हैं और यहां तक कि कई बार उनकी जासूसी भी करती हैं। अगर लेटनाइट घर आने की वजह कोई दूसरी महिला हो तो पति पर गाज गिरनी तय है।
Image Courtesy: Imagesbazaar
फोन पर लगे रहना
पत्नियां जब पति को कॉल करती हैं और उनकी फोन बिजी आता है, तो उन्हें अच्छा नहीं लगता। हालांकि वे इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहतीं। दिन में महिलाएं अक्सर घर-बाहर के कामों में लगी रहती हैं, लेकिन रात में वे पति के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हैं और इस समय भी अगर पति उन्हें समय ना देकर अपने फोन पर सर्फिंग में बिजी रहें तो पत्नियों को शक होता है कि पति का कहीं किसी से चक्कर तो नहीं चल गया। कई बार महिलाएं उन वजहों का भी पता लगाना चाहती हैं, जिनकी वजह से पति फोन पर चिपके रहते हैं। इसके लिए पत्नियां छिप-छिपकर पति की हरकतों पर भी नजर रखती हैं।
बहरहाल पत्नियों के शक की वजह चाहे जो भी हो, उसका असर उनकी रिलेशनशिप पर लंबे वक्त तक बना रहता है। महिलाएं चूंकि हर छोटी-बड़ी बात पर संजीदगी से विचार करती हैं, इसीलिए वे कई बार पति की नासमझियो को इग्नोर नहीं कर पातीं। और अगर पति ने कुछ गलत किया हो तो पत्नी के साथ उनके रिश्ते हमेशा के लिए खराब हो सकते हैं। वैसे पतियों पर शक करने और अपना मूड खराब करने से बेहतर है कि पत्नियों को अपने पति की आपत्तिजनक चीजों के बारे में पति से सीधे पूछ लेना चाहिए। इससे रिलेशनशिप्स में क्लेरिटी रहती है और बिना किसी बात के विवाद पैदा होने की आशंका खत्म हो जाती है।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों