herzindagi
nilgai dikhne ke kya sanket hain

नील गाय का अचानक दिखना क्या शुभ संकेत देता है?

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि नील गाय एक ऐसा पशु है जो सरलता से नहीं दिखता है लेकिन अगर किसी को दिख जाए उसका भाग्य चमक उठता है। 
Editorial
Updated:- 2024-10-29, 14:37 IST

ज्योतिष शास्त्र में कुछ जानवरों का अचानक दिखना कई प्रकार के संकेत देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन जावनरों का नाता ग्रहों से खासा तौर पर माना जाता है। इन्हीं में से एक है नील गाय। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि नील गाय एक ऐसा पशु है जो सरलता से नहीं दिखता है लेकिन अगर किसी को दिख जाए उसका भाग्य चमक उठता है। रास्ते में अचानक नील गाय का दिखना कई शुभ संकेत देता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

नील गाय के दिखने का क्या मतलब है?

nilgai dikhne ke kya sanket hai

नील गाय का ग्रह स्वामी राहु है। राहु को यूं तो पाप ग्रह माना जाता है लेकिन राहु का गहरा प्रभाव जीवन पर देखने को मिलता है। राहु अगर शुभ हो तो जीवन की हर संकट दूर हो जाता है और अपार सफलता मिलने लगती है। वहीं, अगर राहु खराब हो तो नौकरी, करियर, आर्थिक स्थिति आदि में बाधाएं आने लगती हैं।

यह भी पढ़ें: क्या आपके पैर का अंगूठा है उंगलियों से छोटा? जानें क्या है इसका मतलब 

ऐसे में अगर राहु से जुड़ा कोई जीव दिख जाये तो यह एक अच्छा संकेत हो सकता है। ऐसे में नील गाय जैसा दुर्लभ जीवा दिख जाए तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि राहु आप पर प्रसन्न हैं और उनकी शुभता आपके जीवन में जल्दी ही प्रवेश करने वाली है। आपके जीवन में जल्दी अच्छा समय आने वाला है।

nilgai dikhne ke kya arth hai

नील का अचानक से दिखना जीवन में तरक्की को दर्शाता है। अगर आप बहुत मेहनत कर रहे हैं लेकिन आपको सफलता नहीं मिल रही है और इसी संघर्ष के बीच आपको अचानक नील गाय कहीं रास्ते में दिख जाए तो यह शुभ है। इसका मतलब यह है कि आपके लिए जल्दी ही तरक्की के नए नए रास्ते खुलने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: घर में चुहिया का बच्चे देना किस बात का संकेत है?

नील गाय का दिखना इस बात को दर्शाता है कि आपकी कुंडली में राहु की स्थिति मजबूत हो रही है और आपके जीवन में राहु की महा दशा या राहु का बुरा प्रभाव खत्म होने वाला है और सकारात्मक परिणाम दिखने वाले हैं। नील गाय का दिखना व्यक्ति की उन्नति और मिलने वाली सुख-समृद्धि का संकेत माना जाता है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर नील गाय के दिखने के क्या संकेत होते हैं जिनका वर्णन ज्योतिष शास्त्र में किया गया है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credut: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।