Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:54 PM IST

Ashok Leaves: अशोक के ये चमत्कारी पत्ते बना सकते हैं आपका हर बिगड़ा काम

अशोक की पत्तियों को शुभ माना जाता है। वहीं, इन पत्तियों के कुछ उपाय आपको और भी लाभ पहुंचा सकते हैं। 
Updated:- 2022-11-29, 14:25 IST
ashok leaves benefits

Ashok Leaves: हिन्दू धर्म में अशोक की पत्तियों को शुभ माना जाता है। इसी कारण से किसी भी शुभ कार्य में अशोक की पत्तियों का प्रयोग किया जाता है। सिर्फ धर्म में ही नहीं बल्कि ज्योतिष और वास्तु में भी अशोक की पत्तियां अत्यंत लाभकारी मानी गई हैं।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जहां एक ओर वास्तु शास्त्र में घर के आंगन में अशोक का पेड़ लगाना शुभ संकेतों का सूचक माना जाता है तो वहीं, ज्योतिष में अशोक के पेड़ की पत्तियों के कुछ चमत्कारी लाभ भी बताए गए हैं।

  • अशोक की पत्तियों का बंदनवार घर के मुख्यद्वार पर लगाने से वास्तु दोष का निवारण हो जाता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं हो पाता है और सकारात्मकता में बढ़ोतरी होती है।

ashoka leaves

  • आप जिस भी देवी-देवता (देवी-देवताओं की करें इस दिशा में पूजा) को मानते हैं उन्हें अशोक के पत्ते चढ़ाएं। इससे न सिर्फ पूजा-पाठ में शुद्धता और पवित्रता का संचार होगा बल्कि आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होंगी।

इसे जरूर पढ़ें: Morpankhi Plant: मोरपंखी पौधे का प्रभाव करा सकता है आपको धन लाभ

  • वैवाहिक जीवन के लिए भी अशोक के पत्ते बेहद कारगर माने जाते हैं। अगर पति-पत्नी में बहुत लड़ाई होती है या प्रेम का अभाव महसूस हो रहा है तो 7 अशोक के पत्ते अपने बेड के गद्दे के नीचे रख दें। इससे पति-पत्नी में प्रेम पुनः स्थापित होने लगेगा और कलह का माहौल समाप्त हो जाएगा।

ashoka leaves astro

  • अगर विवाह में बाधा आ रही है या शादी में देरी हो रही है तो अशोक के 7 पत्तों को एक कलश में पानी भरकर भिगोकर रख दें। 1 महीने बाद उस पानी को किसी बहती नदी में प्रवाहित कर दें। अगर नदी संभव नहीं है तो पीपल (पीपल के पौधे के उपाय) की जड़ में वह पानी डाल दें। इससे विवाह जल्दी होने के आसार नजर आने लगेंगे।

इसे जरूर पढ़ें: उत्तर मुखी घर के लिए ध्यान रखें वास्तु के ये नियम, आएगी सुख समृद्धि

  • अशोक के पेड़ की पत्तियों को तोड़कर और उन्हें सुखाकर अगर पीसा जाए और रोजाना उन पिसी हुई पत्तियों को नहाने के पानी में मिलाया जाए तो इससे बीमारी पैदा करने वाले ग्रह दोष शांत हो जाते हैं और व्यक्ति जल्द ही ठीक होने लगता है।

ashoka leaves astrology

  • अशोक की पत्तियों को तोड़कर उनपर कुमकुम लगाकर अगर उन्हें रोजाना पूजा स्थान पर रखा जाए तो इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और घर में खुशहाली का वातावरण छाया रहता है।

तो ये थे अशोक के पत्ते के कुछ उपाय। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Freepik, Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।