जब हम आइडियल सेलिब्रिटी कपल्स की बात करते हैं तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम भी उस लिस्ट में आता है। दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र के दिग्गज हैं। जहां अनुष्का शर्मा बॉलिवुड के टॉप-5 एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं वहीं विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन हैं। अगर दोनों की इनकम की बात की जाए तो विराट कोहली ने वर्ष 2019 में 252.72 करोड़ रुपए कमाए हैं वहीं अनुष्का शर्मा ने 28.67 करोड़ रुपए कमाए हैं। अगर GQ की रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए तो नुष्का शर्मा की नेट वर्थ 350 करोड़ रुपए है और विराट कोहली की नेट वर्थ 900 करोड़ रुपए के आसपास है।
दोनों कि मिलाकर नेटवर्थ 1250 करोड़ रुपए के आस-पास है। दोनों की नेटवर्थ जानने के बाद जाहिर है उनके फैंस अब यह भी जानना चाहेंगे कि दोनों इतने पैसे का करते क्या हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पास वो कौन सी मेहंगी चीजें हैं जिनके वह मालिक हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Report: साल 2019 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मिल कर कमाए 1200 करोड़ रुपए
कार
विराट कोहली को मेहंगी कार्स का शौक है। उनके पास 83 लाख रुपए की Audi Q7, 1.2 करोड़ रुपए की BMW X6, 2 करोड़ रुपए की Audi A8 Quattro, 3 करोड़ रुपए की Audi R8 V10 LMX है। वहीं अनुष्का के पास 2.77 करोड़ रुपए की Range Rover Vogue है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के पास केवल कार ही करोड़ों रुपए की है।
इसे जरूर पढ़ें: Report: विराट और अनुष्का की 12 PICS में देखिए करवाचौथ से ट्रैवल तक कैसे बीते उनके दो साल
मुंबई में घर
मुंबई के अंधेरी इलाके में अनुष्का के पास 4 करोड़ रुपए का Yari Road Building में एक लग्जीरियस 3 बीएचके फ्लैट भी है। वहीं मुंबई के लोखंडवाला में अनुष्का ने 2 फ्लैट्स लिए हुए हैं और वहां पर उन्होंने अपना ऑफिस बनाया है।विराट कोहली और अनुष्का के रिलेशनशिप को ये बातें बनाती हैं मजबूत
इस ऑफिस में अनुष्का अपने काम से जुड़ी मीटिंग्स करती हैं। इस ऑफिस की कीमत 4.5 करोड़ रुपए है। वहीं मुंबई के वरसोवा इलाके में अनुष्का के पास पास क्वीन साइज ट्रिप्लेक्स अपार्टमेंट है। इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए है।
दिल्ली और गुरुग्राम में घर
वर्ष 2012 में इटली में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी की थी। शादी के बाद अनुष्का पहली बार अपने ससुराल जब गईं तो वह गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 1 में विराटा कोहली का लिया हुआ नया 80 करोड़ रुपए का बंगला था।फिल्मों की जगह अब इन कामों में लग रहा है अनुष्का शर्मा का मन
Recommended Video
वैसे विराट कोहली के पास दिल्ली के पच्छिम विहार इलाके में भी 4 बीएचके फ्लैट है। मगर अब वह बंद पड़ा है। विराट कोहली के इस घर में अनुष्का शर्मा कुछ दिन के लिए उनकी फैमिली के साथ रहने आ चुकी हैं।
मेहंगी घड़ी
मेहंगी कार्स की ही तरह विराट कोहली को मेहंगी घड़ियों का भी शौक है। वह मेहंगी घड़ियों वाले ब्रांड Tissot के ब्रांड एम्बेस्डर भी हैं। उनके पास 6.5 लाख रुपए की Panerai Luminor 1950 GMT 3 Days Automatic Acciaio वॉच भी है। इसके अलावा भी विराट के पास मेहंगी घड़ियों का अच्छा कलेक्शन है।
मेहंगे बैग्स
जहां विराट कोहली को कार्स और घड़ियों का शौक हैं वहीं अनुष्का शर्मा को मेहंगी और ब्रांडेड बैग्स का शौक है। अनुष्का के पास 1.24 लाख रुपए से लेकर 1.48 लाख रुपए तक के हैंड बैग्स हैं। अनुष्का को बैग्स में सबसे अच्छे ब्रांड्स Fendi Silvana और Chloe लगते हैं। उनके पास डिजाइनर बैगस का बहुत ही अच्छा कलेक्शन मौजूद है। अनुष्का शर्मा से जुड़े इन 10 सवालों के जवाब दीजिए
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।