herzindagi

2nd Wedding Anniversary: विराट और अनुष्का की 12 PICS में देखिए करवाचौथ से ट्रैवल तक कैसे बीते उनके दो साल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा यकीनन सबसे बेस्ट सेलेब कपल्स में से एक हैं। उनकी खासियत ये है कि वो अपने PDA से हमेशा फैन्स को चौंका देते हैं। उनकी क्यूटनेस उनकी तस्वीरों में भी दिखती है। 11 दिसंबर 2017 को ये दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। तो चलिए आज उनके प्यार की कहानी जानते हैं, उनकी शादी के बाद की तस्वीरों के साथ। 

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 11 Dec 2019, 12:12 IST

एक विज्ञापन ने बना दिया साथी-

Create Image :

2013 में ये दोनों एक शैम्पू के विज्ञापन के समय मिले थे। इन दोनों की केमेस्ट्री देखकर उसी समय से ये जोड़ा लोगों का चहीता बन गया था। 

लंबे समय की दूरी-

Create Image :

अगले कुछ महीनों तक ये जोड़ा एक दूसरे के साथ नहीं दिखा और एक दूसरे के बारे में सवालों का जवाब भी नहीं दिया। लोगों को लगा कि एक खूबसूरत कपल अलग हो गया है। पर कुछ ही दिनों में ये साथ दिखने लगे।

छुपकर की शादी-

Create Image :

2017 में उनकी शादी एक छुपा हुआ इवेंट ही था। किसी को पता ही नहीं था कि इन दोनों की शादी होने वाली है बस कयास ही लगाई जा रही थी। इस शादी में सिर्फ विराट और अनुष्का के करीबी रिश्तेदार और दोस्त आए थे। 

शादी के दो साल-

Create Image :

विराट और अनुष्का की शादी को अब दो साल पूरे हो चुके हैं और इस मौके पर उन्होंने कई ट्रिप्स की हैं, अनुष्का और विराट का प्यार दूसरों के लिए #couplegoals है। 

दोस्ती जो प्यार में बदल गई-

Create Image :

ये दोनों पहली ही मुलाकात में अच्छे दोस्त बन गए थे और कई इवेंट्स में साथ जाने लगे थे। तभी से इनके रिश्ते को लेकर मीडिया में काफी खबरें उठ रही थीं। 

2014 में नए रिश्ते की शुरुआत?

Create Image :

2014 में साउथ अफ्रीका टूर के बाद विराट कोहली को अनुष्का के अपार्टमेंट से निकलते देखा गया था। तभी से ही मीडिया में इस जोड़े को गैरआधिकारिक रूप से एक कपल कहा जाने लगा था। 

कभी हां, कभी ना-

Create Image :

ये जोड़ा अपने रिश्ते को काफी छुपा कर रखता था। कभी ये एक साथ दिख जाते तो कभी ये अकेले ही दिखते, पर एक दूसरे को लेकर पूछे गए सवालों को हमेशा टालते ही रहते थे। यही तो थी नई रिश्ते की शुरुआत। 

 

पीडीए की शुरुआत-

Create Image :

विराट अनुष्का को 2014 फरवरी में ही न्यूजीलैंड में हाथों में हाथ डाले देखा गया था। 

बॉम्बे वेलवेट के समय सरप्राइज-

Create Image :

विराट ने अनुष्का को सरप्राइज भी किया था जब वो श्रीलंका में बॉम्बे वेलवेट की शूटिंग में व्यस्त थीं। 

वो फ्लाइंग किस-

Create Image :

विराट ने नवंबर 2014 में आखिरकार अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया। भरे स्टेडियम में एक शानदार पारी खेलने के बाद ऑडियंस के बीच बैठी अनुष्का को उन्होंने फ्लाइंग किस दिया था। इसके बाद ही उनके रिश्ते को आधिकारिक माना गया। 

पहली बार रेड कार्पेट में साथ-

Create Image :

विराट और अनुष्का ने जुलाई 21, 2015 में वोग रेडकार्पेट अवॉर्ड्स में साथ गए थे। ये था उनके प्यार का दौर। 

विराट और अनुष्का का ब्रेकअप-

Create Image :

कथित तौर पर विराट और अनुष्का का ब्रेकअप भी हुआ था। 2016 में ये खबर आई थी कि बॉम्बे वेलवेट में विराट कोहली का काफी पैसा लगा था और उसके फ्लॉप होने के बाद ही अनुष्का विराट का रिश्ता भी खराब होने लगा।