Zodiac Sign Compatibility: बॉलीवुड की रानी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर क्या हैं एक-दुसरे के लिए परफेक्ट

Alia Bhatt Aur Ranbir Kapoor Ki Zodiac Compatability: इन दिनों फिल्म रॉकी और रानी की चर्चा ज़ोरों शोरों पर हैं।
आज यानी कि 28 अगस्त को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म रिलीज़ हो रही है। फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज है।
वहीं, फिल्म की चर्चाओं के बीच आलिया और रणबीर कपूर की मैरिड लाइफ से जुड़ी कई बातें भी सामने आई हैं।
खबरें हैं कि आलिया-रणबीर की मैरिड लाइफ में प्रॉब्लम्स चल रही हैं। दोनों की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य जगन्नाथ गुरु जी से हमने आलिया और रणबीर के वैवाहिक जीवन से जुड़ी जानकारी हासिल की।
जगन्नाथ गुरु जी ने हमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोडिएक कम्पैटेबिलिटी आगे कैसी रहेगी इसके बारे में बताया।
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की वैवाहिक अनुकूलता (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Compatibility)
- रणबीर और आलिया का रिश्ता बेहद प्यारा और खुशहाल है। रणबीर और आलिया की लव लाइफ बेहद दिलचस्प है।
- ज्योतिष गणना के अनुसार, दोनों पावर कपल्स हैं। दोनों खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे हैं और आगे भी ऐसा ही रहेगा।
- दोनों को गौरवान्वित माता-पिता होने के कई अवसर प्राप्त होंगे। इनकी केमिस्ट्री और अनुकूलता इंस्पिरेशनल है।
- दोनों के सितारों के अनुसार, इनका भविष्य सुख और समृद्धि से भरपूर एक आशाजनक और प्रेमपूर्ण वैवाहिक जीवन है।
- रणबीर और आलिया के अलग-अलग व्यक्तित्व लक्षण आगे चलकर कुछ अनुकूलता संबंधी चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं।
- आलिया के सितारे बताते हैं कि वह ज़रूरत से ज़्यादा सोचती और ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील हो सकती हैं।
- जिससे संभावित रूप से उनके विवाहित जीवन में समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
- दूसरी ओर, रणबीर की पर्सनालिटी (खाने की इन आदतों से जानें पर्सनालिटी) परिपक्व और समझदार के रूप में नजर आती है।
- रणबीर का ऐसा स्वभाव समृद्धि बनाए रखने के लिए आलिया के मिजाज को संभालने में सक्षम है।
- वर्तमान में, वे माता-पिता बनने का आनंद ले रहे हैं और 2025 के अंत तक दूसरे बच्चे की योजना बना सकते हैं।
- उनके मतभेदों के बावजूद, उनका प्यार और समझ उन्हें किसी भी बाधा को दूर करने करने में मदद करेंगे।
- साथ ही, दोनों का एक-दूसरे के लिए प्यार एक खुशहाल और पूर्ण जीवन जीने में मददगार साबित होगा।
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट का साथ में करियर (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Career)
- रणबीर की कुंडली सूर्य, शुक्र, शनि और चंद्रमा ग्रहों के अच्छी स्थिति में होने से एक आशाजनक पेशेवर जीवन का पता चलता है।
- वह आगे रोमांचक परियोजनाएं चुनेंगे और उनकी आगामी फिल्म 'एनिमल' के व्यावसायिक रूप से हिट होने की उम्मीद है।
- शुक्र और सूर्य (सूर्य को मजबूत करने के उपाय) का संयोजन उनके लिए अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी शुरू करने की क्षमता का संकेत देता है।
- इससे भविष्य में और अधिक अवसर पैदा होंगे। अनुकूल सितारों के मार्गदर्शन के साथ, रणबीर का करियर चमकने वाला है।
- आलिया के सितारे उन्हें इस चरण के दौरान अच्छी स्क्रिप्ट चुनने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह देते हैं।
यह भी पढ़ें: कैसा होता है मेष और कन्या राशि का रिश्ता, टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें
- ऐसा इसलिए क्योंकि बृहस्पति और चंद्रमा ग्रह आलिया के पक्ष में नहीं है जिसका असर आने वाली फिल्मों पर पड़ सकता है।
- उदाहरण के लिए, करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' औसत व्यवसाय कर सकती है।
- हालांकि आलिया का प्रदर्शन पूरी तरह से उनकी क्षमता को प्रदर्शित नहीं कर पाएगा।
- एक सकारात्मक बात यह है कि बृहस्पति का उनके आठवें घर में गोचर हो रहा है।
- यह संकेत देता है कि वह भविष्य में रणबीर को अपना उद्यम संभालने में समर्थन दे सकती हैं।
अगर भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते की साझेदारी के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां से कुछ दिलचस्प बातें पढ़ सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।