एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ नीतू सिंह एक बेहद सुलझी हुई इंसान भी हैं। नीतू सिंह जब तक फिल्मों की दुनिया से जुड़ी रहीं तब तक उन्होंने ने बेहतरीन फिल्मों में अपना एक्टिंग का हुनर दिखाया और फिर एक आदर्श बहू की भूमिका भी निभाई। नीतू सिंह का 8 जुलाई को बर्थ डे होता है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 53 वर्ष हो गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि नीतू सिंह ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर बाल कलाकार एंट्री ली थी। नीतू सिंह अब 61 वर्ष की हो जाएंगी। इतने वर्षो में उन्होंने बहुत सारी हिट फिल्में दी हैं। आज भी नीतू कपूर को उनके अच्छे काम के लिए याद किया जाता है। चलिए नीतू कपूर से जुड़ी कुछ पुरानी यादों को ताजा करते हैं। <div> </div>
पति ऋषि कपूर के साथ नीतू सिंह फुरसत के पलों में।
अपने पति ऋषि कपूर को किस करते हुए नीतू सिंह की बेहद रोमांटिक तस्वीर
आपको बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी का जश्न कई दिनों तक आरके स्टूडियो में मनाया गया था।
आर-डी बरमन और आशा भोसले के साथ नीतू सिंह और ऋषि कपूर की यह बेहद पुरानी तस्वीर है।
बेटे रणवीर कपूर और पति ऋषि कपूर के साथ नीतू सिंह की यह तस्वीर बेहद खूबसूरत है।
बेटे, बेटी और पति के साथ नीतू सिंह की यह तस्वीर भी काफी पुरानी है।
अपनी यंग ऐज के दौरान शादी के बाद नीतू सिंह और ऋषि कपूर हसबैंड-वाइफ पोज में बेहद प्यारे नजर आ रहे हैं।
दोस्त सुनील दत्त के साथ नीतू सिंह और ऋषि कपूर।
नीतू सिंह की यह तस्वीर देख कर आपको समझ आएगा कि नीतू सिंह कितनी ज्यादा फैमिली ओरिएंटेड हैं।
रेखा और नीतू सिंह की यह तस्वीर आपने शायद पहले न देखी होगी। इस तस्वीर को देख कर दोनों की अच्छी दोस्ती का अंदाजा लगाया जा सकता है।
गाने ‘एक मैं और एक तू’ के एक सीन के दौरान नीतू सिंह और ऋषि कपूर रोमांटिक अंदाज में
फिल्म ‘2 कलियां’ में नीतू सिंह ने बाल भूमिका निभाई थी।