Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:32 PM IST

इस उम्र में भी जवां है नीतू कपूर और ऋषि कपूर का प्यार, पैरिस में किया बर्थडे सेलिब्रेशन

एक समय में अपने रोमांटिक किस्सों के लिए मशहूर रहे नीतू कपूर और ऋषि कपूर का प्यार यंग कपल्स को नए रिलेशनशिप गोल्स दे रहा है। 
Updated:- 2018-07-11, 16:50 IST
image

अपना प्यार जताने के लिए प्रेमी अक्सर अपने पार्टगर को आउटिंग के लिए लेकर जाते हैं, उन्हें महंगे-महंगे गिफ्ट्स देते हैं, लॉन्ग ड्राइव और कैंडल लाइट डिनर पर ले जाते हैं। नया-नया प्यार हो तो ऐसा होना बहुत स्वाभाविक है, लेकिन कुछ साल बीत जाने के बाद कपल्स के बीच दूरियां पैदा होने लगती हैं, मनमुटाव पैदा होने लगता है और कई बार तो बात झगड़े तक भी पहुंच जाती है। लेकिन शादी के कई साल बाद भी प्यार का रिश्ता वैसे ही कायम रहे, इसकी मिसाल कम ही मिलती है। हाल ही में नीतू कपूर के बर्थडे पर उनके और ऋषि कपूर के प्यार के कुछ ऐसे ही यादगार लम्हे देखने को मिले।

neetu kapoor birthday paris inside

नीतू कपूर 60 साल की हुईं तो पूरी कपूर फैमिली उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पैरिस पहुंच गई। पैरिस में वर्ल्ड फेमस एफिल टावर नीतू कपूर के साथ पूरा कपूर परिवार दिखा, लेकिन इसमें रणबीर कपूर साथ नहीं थे। ऋषि कपूर, कृष्णा राज कपूर, रिद्धिमा और समारा ने नीतू कपूर के साथ लजीज डाइनिंग का मजा उठाया। नीतू कपूर ने पूरे उत्साह के साथ ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। एक तस्वीर, जिसमें एफिल टावर बैकग्राउंड में नजर आ रहा है, नीतू ने लिखा, 'एफिल टावर को देखकर सुपर चार्ज हो गए।'  

 

There is a reason why Disneyland is called the happiest place on Earth. There’s something for everyone. You could be 7 or 90 yrs old. #Summer2018

A post shared by Bharat Sahni (@brat.man) onJul 9, 2018 at 10:45am PDT

 

यह सेलिब्रेशन ऐसा था, जिसमें परिवार के हर सदस्य के मनोरंजन का पूरा खयाल रखा गया। एफिल टावर से पहले परिवार डिस्नीलैंड पार्क घूमने गया। इस पर रिद्धिमा के पति ने खासतौर पर खुशी जताई। रणबीर कपूर इस ट्रिप में भी नदारद रहे। 

 neetu kapoor birthday paris inside

रणबीर कपूर के आने से माहौल हुआ खुशनुमा

बर्थडे के इस ईवेंट को पूरी तरह प्राइवेट रखा गया और इसमें कपूर परिवार ही शामिल था। डिनर तक रणबीर कपूर भी परिवार के पास पहुंच गए, जाहिर है यह ईवेंट और भी स्पेशल हो गया। रणबीर के साथ पूरी कपूर फैमिली के चेहरे पर झलक रही खुशी साफ महसूस की जा सकती है।

पैरिस से जुड़ी हैं खास यादें

नीतू कपूर और ऋषि कपूर के लिए प्यार भरे ये लम्हे साथ बिताना इसलिए भी स्पेशल है, क्योंकि इन्होंने बहुत यंग एज में शादी कर ली थी। शादी के इतने सालों बाद भी इनका प्यार कम नहीं हुआ है, उल्टा वक्त के साथ ये जोड़ा प्यार की गहराइयों को और भी शिद्दत से महसूस कर रहा है। पैरिस से ऋषि कपूर की पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं। बात उन दिनों की है, जब ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी नहीं हुई थी, लेकिन दोनों अच्छे दोस्त हुआ करते थे। ऋषि कपूर उस समय में अक्सर नई-नई लड़कियों के साथ घूमते नजर आते थे और जब उनका ब्रेकअप हो जाता तो वह अपना दुखड़ा नीतू कपूर से बयां करते थे। उसी दौरान जब वह बारूद फिल्म की शूटिंग के लिए पैरिस आए तो उन्होंने नीतू कपूर को बहुत मिस किया। हालांकि दोनों ने इससे पहले ही फिल्म कभी-कभी में साथ काम किया था। ऋषि कपूर ने बिना देरी किए नीतू कपूर को टेलीग्राम किया जिसमें लिखा था, 'ये सिखणी बहुत याद आती है।' और यह टेलीग्राम पाकर नीतू कपूर खुशी के मारे उछल पड़ी थीं।

फिलहाल नीतू कपूर के लिए इससे खुशी की बात क्या होगी कि उनके पति ऋषि कपूर और बेटा रणबीर कपूर दोनों बॉलीवुड में सफल हैं। ऋषि कपूर इन दिनों अपनी बेहतरीन एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। '102 नॉट आउट' में अपने अभिनय से दर्शकों को लुभाने के बाद ऋषि कपूर की फिल्म 'मुल्क' से भी दर्शकों को भी काफी उम्मीदे हैं। इस फिल्म का प्रोमो काफी आकर्षक नजर आ रहा है। उधर रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' भी कामयाबी की बुलंदियों पर है और 300 करोड़ी क्लब में पहुंच गई है। दंगल बाहुबली:  द कन्क्लूशन और इस साल की पद्मावत के साथ कदमताल कर रही उनकी फिल्म कारोबार के मामले में नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। उनकी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र है, जिसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ उनकी रियल लाइफ लव आलिया भट्ट, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं। ब्रह्राास्त्र एक ट्रायोलॉजी है और यह अगले महीने रिलीज हो रही है।  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।