herzindagi
actresses list who played role in mythological television serial in hindi

रामायण से लेकर महाभारत तक, घर-घर में लोकप्रिय हैं पौराणिक किरदार निभाने वाली ये अभिनेत्रियां

कई सारी पौराणिक कथाओं पर आधारित धारावाहिक बनाए गए है। इन धारावाहिक में किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों के बारे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-03-13, 16:44 IST

पौराणिक कथाओं पर आधारित टीवी सीरियल भारतीय समाज के मनोरंजन का एक प्रमुख साधन रहा है। पौराणिक कथाओं पर आधारित धारावाहिक में कई अभिनेत्रियों ने विभिन्न किरदार निभाया था और घर-घर में अपनी अलग पहचान भी बनाई। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपने किरदार से लोगों का दिल जीत लिया और आज भी लोग उनके द्वारा निभाए गए किरदारों की तारीफ करते हैं।

1)पूजा शर्मा

actresses who played role in indian mythological television serial

एक्ट्रेस पूजा शर्मा ने महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाया था। इस किरदार की जमकर तारीफ हुई थी और लोगों के बीच पूजा शर्मा की एक अलग पहचान भी बनी थी। आपको बता दें कि इस सीरियल के अलावा उन्होंने साल 2017 में स्टार प्लस के धार्मिक धारावाहिक महाकाली अंत ही आरम्भ में पूजा शर्मा ने सती, पार्वती और महाकाली की भूमिका भी निभाई थी। (मशहूर टीवी एक्ट्रेस जिनका दिल देसी छोड़ विदेशी लड़कों पर आया)दोनों ही किरदारों से खास पहचान मिली और आज भी दर्शक उनके यह सीरियल देखना पसंद करते हैं। इसके अलावा साल 1988 में महाभारत सीरियल में पहली बार द्रौपदी का किरदार रूपा गांगुली ने निभाया था।

2)मौनी रॉय

actresses list who played role in indian mythological television serial

घर-घर में लोकप्रिय शो 'देवों के देव महादेव' में सती का किरदार निभाना वाली अभिनेत्री मौनी रॉय ने इस सीरियल से अपनी अलग पहचान बना ली थी।(जानिए एक्ट्रेस मौनी रॉय की जिन्दगी से जुड़े कुछ अमेजिंग फैक्ट्स) अपनी खूबसूरती, सादगी और शानदार अभिनय से मौनी राय ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था। मौनी रॉय के अलावा अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।

3)प्रियंका सिंह

actresses name who played role in indian mythological television serial

पौराणिक टीवी सीरियल 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में दुर्गा मां के विभिन्न अवतारों की भूमिकाएं टीवी एक्ट्रेस प्रियंका सिंह ने निभाई हैं। इस धारावाहिक में प्रियंका के किरदार को खूब प्यार मिला था। लोगों ने उनकी सादगी और अभिनय की काफी सराहना की थी। आपको बता दें कि टीवी सीरियल 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में मुख्य किरदार के रूप में निर्भय वाधवा ने हनुमान जी का रोल निभाया है।

इसे भी पढ़ें- टीवी के बाद बॉलीवुड में धमाल करने वाली मौनी रॉय कितनी अमीर हैं, उनकी संपत्ति के बारे में जानें

यह विडियो भी देखें

4) सोनारिका भदौरिया

टीवी सीरियल देवों के देव महादेव में माता पार्वती का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने दर्शकों का दिल बेहद कम समय में ही जीत लिया था। आपको बता दें कि उन्होंने टेलीविजन और तेलुगू सिनेमा में भी कई रोल किए हैं। सोनारिका भदौरिया ने घर-घर में अपनी अलग इस सीरियल से बनाई है। आज भी लोग उनके किरदार की तारीफ करते हैं।

इसे भी पढ़ें-छोटे पर्दे की इन एक्ट्रेसेस ने निभाया है कम पढ़ी-लिखी होने का किरदार पर असल जिंदगी में हैं डिग्री होल्डर

आपको इन अभिनेत्रियों के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। आपको इस अनोखी परंपरा के बारे में जानकर कैसा लगा हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें साथ ही कमेंट करके हमें बताएं और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।