Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:10 AM IST

मशहूर टीवी एक्ट्रेस जिनका दिल देसी छोड़ विदेशी लड़कों पर आया

टीवी इंडस्‍ट्री की कुछ ऐसी एक्‍ट्रेसेस जिन्‍हें हुआ परदेसी से प्‍यार। आइए इनकी रोचक लवस्‍टोरी के बारे में जानते हैं। 
Updated:- 2021-07-08, 18:58 IST
image

प्‍यार का कोई धर्म नहीं होता, न ही उसे सरहदों की जंजीरों में बांधा जा सकता है। यह बात हम सब ने कई बार सुनी है, मगर टीवी इंडस्‍ट्री की कुछ एक्‍ट्रेसेस ने इसे अपने जीवन में सिद्ध करके भी दिखाया है। टीवी की कुछ एक्‍टेसेस ऐसी हैं जिनके जीवन में सच्‍चे प्‍यार की कमी एक परदेसी ने पूरी की। 

आज हम ऐसी ही कुछ टीवी एक्‍ट्रेसेस के बारे में आपको बताएंगे, जिनके बॉयफ्रेंड विदेशी हैं या जिन्‍होंने शादी के लिए विदेशी लाइफपार्टनर चुना है। 

Actresses married foreigners

श्‍वेता केशवानी और केन एंडीनो

'देश में निकला होगा चांद' और 'बा बहू और बेबी' जैसे सुपरहिट टीवी सीरियल में काम कर चुकीं श्‍वेता केश्‍वानी का नाम बहुत समय तक अमेरिकन सिंगर एवं एक्‍टर एलेक्‍स ओनल के साथ जोड़ा गया था। दोनों ही सीरियस रिलेशनशिप में थे और श्‍वेता अपने पेरेंट्स के अगेंस्‍ट जाकर एलेक्‍स से शादी भी करना चाहती थीं। मगर एलेक्‍स रिश्‍ते में वफादारी नहीं निभा सके। वर्ष 2011 में एलेक्‍स के साथ ब्रेकअप के बाद वर्ष 2012 में श्‍वेता न्‍यूयॉर्क में केन एंडीनो से मिलीं। केन एक न्‍यूयॉर्क बेस्‍ड लॉयर हैं। दोनों ने वर्ष 2012 में ही शादी कर ली थी और वर्ष 2013 में दोनों एक बेटी के पेरेंट भी बन गए थे। 

इसे जरूर पढ़ें: नीता और मुकेश अंबानी ही नहीं, गोदरेज-बिड़ला सहित इन बिजनेसमैन्स की लव स्टोरी है बहुत खास

actresses who married foreigners

शमा सिकंदर और जेम्‍स मिलिरॉन 

टीवी की टॉप एक्‍ट्रेसेस में से एक शमा सिकंदर भी एक विदेशी को दिल दे बैठी हैं। उनके मंगेतर जेम्‍स मिलिरॉन अमेरिकी बिजनेसमैन हैं। वर्ष 2016 में शमा सिकंदर और जेम्‍स मिलिरॉन ने सगाई कर ली थी। दोनों ही वर्ष 2020 में सितंबर तक शादी भी करने वाले थे। एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्‍यू में शमा ने बताया था, 'डेट और जगह दोनों ही फाइनल हो चुकी थीं। मगर कोविड-19 की वजह से हमने इस साल अपनी शादी टाल दी है। ' आपको बता दें कि एक समय था जब शमा सिकंदर भी एलेक्‍स ओनल को डेट करती थीं, मगर दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 

 

 

 

View this post on Instagram

Tanned ✅ #thesun #thesea #thebeach #andmylove❤️ @michael_b.p 😍 #goa #beachday

A post shared by sreejita (@sreejita_de) onJul 28, 2020 at 5:13am PDT

 

श्रीजीता डे और माईकल 

फेमस टीवी सीरियल 'उतरन' फेम एक्‍ट्रेस श्रीजीता डे ने भी देशी नहीं बल्कि एक विदेशी में ट्रू लव पाया है। श्रीजीता के बॉयफ्रेंड का नाम माईकल है और वह एक जर्मन बिजनेसमैन हैं। माईकल अपने काम के सिलसिले में ज्‍यादातर वक्‍त मुंबई में ही बिताते हैं। श्रीजीता और माईकल दोनों ही शादी का प्‍लान बना रहे हैं, शादी के बाद माईकल इंडिया में ही सेटलडाउन हो जाएंगे। आपको बता दें कि श्रीजीता और माईकल दोनों ही अपने इंस्‍टाग्राम पर एक दूसरे के साथ लवी-डवी तस्‍वीरें डालते रहते हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia) onMar 11, 2020 at 8:38am PDT

 

आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल 

टीवी इंडस्‍ट्री की फेमस एक्‍ट्रेस आशका गोराडिया की एक्टिंग के साथ ही लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। आशका ने वर्ष 2017 में अमेरिकन बिजनेसमैन ब्रेंट गोबल से शादी कर ली थी। दोनों की पहली मुलाकात लास वेगास में हुई थी। आशका लास वेगास घूमने गई थीं और ब्रेंट का लास वेगास में बिजनेस था। एक लंबी फ्रेंडशिप (रिलेशनशिप से पहले फ्रेंडशिप क्यों है जरूरी) के बाद ब्रेंट ने ही आशका को शादी के लिए प्रपोज किया था।

 

आशका के हां कहने के बाद ब्रेंट ने इंडिया में ही सेटलडाउन होने का फैसला किया और अपना पूरा बिजनेस इंडिया शिफ्ट कर लिया। पहले दोनों ने ईसाई रीति-रिवाज से चर्च में शादी की थी और बाद में दोनों ने अहमदाबाद में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। आपको बता दें कि आशका वर्ष 2006-2015 में टीवी एक्‍टर रोहित बक्‍शी के साथ रिलेशनशिप में थीं और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

इसे जरूर पढ़ें: इन टीवी सेलिब्रिटीज ने एक ही पार्टनर से दो बार की है शादी

Celebs Hooked Up With Foreigners

सुचित्रा पिल्‍लई और लार्स जेल्डसन

सुचित्रा का नाम टीवी और फिल्‍म दोनों ही इंडस्‍ट्री से जुड़ा हुआ है। सुचित्रा ने कई इंग्लिश और फ्रेंच मूवीज में भी काम किया है। एक दोस्‍त की हाउस पार्टी में सुचित्रा की मुलाकात डेनमार्क (6 बेस्‍ट प्‍लेस शादी से पहले जरूर जाएं) बेस्‍ड इंजीनियर लार्स जेल्डसन से हुई। पहले दोनों की दोस्‍ती हुई और बाद में दोनों को एक दूसरे से प्‍यार हो गया। वर्ष 2005 में साउथ इंडियन रीति-रिवाज के साथ सुचित्रा और लार्स ने शादी कर ली। अब दोनों की शादी को 15 बरस बीत चुके हैं। दोनों एक बेटी अनिका के पेरेंट्स भी हैं। 

 

तो कैसा लगा आपको इन कपल्‍स की लवस्‍टोरी जानकर? अगर आप सेलिब्रिटीज की लाइफ से जुड़ी और भी रोचक बातें जानना चाहती हैं तो जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।