मौनी रॉय हाल ही में सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध गईं और अब उन्होंने अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया है। हालांकि, शादी से पहले उन्होंने अपने लंबे करियर में कई बेहतरीन भूमिकाएं अदा की हैं। छोटे परदे से लेकर बड़े परदे तक का उनका सफर बेहद ही खूबसूरत रहा है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली मौनी का अक्षय कुमार के साथ गोल्ड मूवी में नजर आना खुद उनकी सफलता की कहानी कहता है।
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी खबरें अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। अगर आप भी मौनी रॉय को पसंद करती हैं तो यकीनन आपको भी उनके बारे में काफी कुछ पता होगा। लेकिन फिर भी आज इस लेख में हम आपको एक्ट्रेस मौनी रॉय के बारे में कुछ इंटरस्टिंग बातें बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी उन्हें बेहतरीन तरीके से जान पाएंगे-
बेहद प्यारा है निक नेम
आमतौर पर, मौनी रॉय को दुनिया उनके नाम से ही जानती है। कुछ लोग उन्हें उनके पॉपुलर सीरियल नेम से ही पुकारते हैं। वहीं नागिन के रूप में भी वह बेहद फेमस हैं। लेकिन क्या आपको उनका निक नेम पता है। दरअसल, मौनी को उसके दोस्त, परिवार के सदस्य और करीबी लोग प्यार से मोन या मान्या कहकर पुकारते हैं।
कोई सेलिब्रिटी नहीं, यह है आइडल
आमतौर पर, हर व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई ऐसा होता है जिसे वह अपने आइडल के रूप में देखता है और उसके जैसा ही बनना चाहता है, जैसे कि एक सेलिब्रिटी ( जानें बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बारे में जिन्हें शूटिंग के दौरान हुआ था प्यार ) या कोई ऐसा व्यक्ति जो किसी खास क्षेत्र में सफल होता है। लेकिन मौनी का आइडल बेहद अलग है। लड़कियों का अपने पिता के साथ एक विशेष बंधन होता है और मौनी भी अपने पिता से इतना प्यार करती है कि वह उसके आदर्श हैं। वह अपने पिता के रूप में एक परफेक्ट इंसान को देखती हैं और वहीं उनके आइडल हैं।
खून में है एक्टिंग
मौनी रॉय एक बेहद ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री है और अपने एकि्ंटग करियर के दौरान उन्होंने इस बात को कई बार साबित भी किया है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह कला उनके खून में ही है। शेखर चंद्र रॉय, जिनकी गिनती पूरे पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक बेहतरीन थिएटर कलाकारों में होती थी, वह उनके दादा थे। इसलिए इस बात में कोई आश्चर्य नहीं है कि जब वह मंच पर होती है तो वह इतनी स्टनर होती है।
इसे भी पढ़ें- Before And After: देखिए पिछले 14 सालों में कितना बदल गया मौनी रॉय का लुक
इन चीजों को करती हैं पसंद
मौनी रॉय को कुछ चीजें करना बेहद पसंद है। मसलन, वह हमारे देश के अन्य लोगों की तरह क्रिकेट देखना पसंद करती है। हालांकि, एक्टिंग के अलावा उनकी रूचि अन्य कई चीजों में होती है। वह एक बेहतरीन पेंटर भी हैं और जब भी उनके पास समय होता है तो उन्हें पेंट करना अच्छा लगता है। ( भारत की इन प्रसिद्ध पेंटिंग्स के बारे में जानते हैं, आप )
Recommended Video
किताबों से है खासा लगाव
पेंटिंग के अलावा मौनी को किताबों से भी खासा लगाव है। वह अपना अधिकतर समय किताबों के साथ बिताना पसंद करती हैं। भले ही फिर वह ट्रेवल क्यों ना कर रही हों। उन्हें अक्सर हाथों में किताब लिए देखा जा सकता है। वह विशेष रूप से जेके राउलिंग, सिल्विया प्लाथ, जॉन विनोकुर और डैन ब्राउन की शौकीन हैं जिनकी किताबें और कविताएं उन्हें पढ़ना पसंद है।
इसे भी पढ़ें- टीवी के बाद बॉलीवुड में धमाल करने वाली मौनी रॉय कितनी अमीर हैं, उनकी संपत्ति के बारे में जानें
संजीदा शेख से है स्पेशल बॉन्डिंग
अगर इंडस्ट्री में मौनी रॉय किसी के साथ एक स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करती हैं तो वह है संजीदा शेख। उन्हें एक-दूसरे के स्नैपचैट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार एक साथ देखा जाता है। वे एक-दूसरे के लिए दोस्त से बढ़कर है और जब भी उन्हें एक-दूसरे की जरूरत होती है, तो वह हमेशा साथ होती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।