Vastu Tips: घर में ड्रेसिंग टेबल रखने की सही जगह बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें कैसे

घर की हर एक चीज़ अगर वास्तु के हिसाब से रखी हो तो घर में सुख समृद्धि के साथ धन लाभ भी होता है। ऐसा माना जाता है कि घर में फर्नीचर रखने के लिए भी कुछ ख़ास दिशाएं होती हैं जैसे- डाइनिंग टेबल की सही जगह घर के लोगों के स्वास्थ्य को ठीक बनाए रखती है। घर में वास्तु के हिसाब से लगी दीवार घड़ी की दिशा आपके बिगड़े समय को भी ठीक कर सकती है और इसी तरह घर के किचन में रखी चीज़ें भी वास्तु के हिसाब से हों तो आपसी सामंजस्य बना रहता है।
ऐसी ही वस्तुओं में से एक है घर की ड्रेसिंग टेबल। जी हां, कभी सोचा है आपने कि घर की ड्रेसिंग टेबल भी आपकी किस्मत को बदल सकती है और आपके सौभाग्य को बनाए रख सकती है? आइए नई दिल्ली के जाने माने पंडित, एस्ट्रोलॉजी, कर्मकांड,पितृदोष और वास्तु विशेषज्ञ प्रशांत मिश्रा जीसेजानें कि घर की किस दिशा में ड्रेसिंग टेबल रखना शुभ होता है और किस दिशा में इसे रखने से घर में अशांति आ सकती है।
ड्रेसिंग टेबल की सही दिशा
घर में जब भी आप ड्रेसिंग टेबल रखती हैं तब आपको ध्यान देना चाहिए कि यह घर के पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा में ही रखी हो। ड्रेसिंग टेबल में स्त्रियां मेकअप का सामान रखती हैं और श्रृंगार करती हैं। वास्तु के हिसाब से इन दिशाओं में यदि ड्रेसिंग टेबल रखी जाती है और स्त्रियां इन दिशाओं में बैठकर श्रृंगार करती हैं तब ये उनके सौभाग्य को बनाए रखती है। यदि आप घर की इन दिशाओं में ड्रेसिंग टेबल नहीं रख सकती हैं तो पूर्वोत्तर या पश्चिमोत्तर दिशाएं भी उपयुक्त होती हैं। इन दिशाओं में ड्रेसिंग टेबल रखने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और पति -पत्नी के बीच सौहाद्र बना रहता है।
इसे जरूर पढ़ें:Sunday Special :धन लाभ और सुख समृद्धि के लिए रविवार के दिन जरूर करें एस्ट्रो के ये 7 उपाय
ड्रेसिंग टेबल इस दिशा में भूलकर भी न रखें
पंडित प्रशांत मिश्रा जी बताते हैं कि कभी भी घर की दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशाओं में ड्रेसिंग टेबल नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से आपसी लड़ाइयां होती हैं। यदि आप ड्रेसिंग टेबल को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखती हैं तो यह आग के क्षेत्र में पानी होने जैसा है। इसका मतलब ये हुआ कि ये कभी भी आपसी मेल नहीं होने देता। ड्रेसिंग टेबल में दर्पण इस दिशा में नकारात्मक प्रभाव डालता है और यह घर के लोगों के लिए दुर्घटनाओं का कारण बनती है। दक्षिण दिशा में रखे ड्रेसिंग टेबल पर बैठकर जब विवाहित स्त्रियां श्रृंगार करती हैं तब ये उनके जीवनसाथी के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है और घर में शुभ कार्यों में अप्रत्याशित बाधा भी ला सकती है। दक्षिण- पश्चिम दिशा में ड्रेसिंग टेबल रखने से पति-पत्नी के बीच एक्सपेक्टेशन बढ़ने लगती हैं जो आपसी लड़ाई का कारण बनती हैं।
बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल रखने के नियम
इस बात पर शुरू से ही कई बार प्रश्न उठाए गए हैं कि बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल रखना ठीक है या नहीं ? वास्तुशास्त्र के अनुसार बेड रूम में ड्रेसिंग टेबल रखना गलत नहीं है लेकिन इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। यदि बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल रखें तो सोते समय इसके शीशे में आपका चेहरा नहीं दिखना चाहिए। अगर आप अपना सिरहाना पूर्व दिशा की ओर रखती हैं तो ड्रेसिंग टेबल का शीशा भी इसी दिशा में हो। जब एक ही दीवार पर ड्रेसिंग और बेड का सिरहाना होगा तब सोते समय आपका प्रतिबिम्ब शीशे में नज़र नहीं आएगा। भूलकर भी दक्षिणी दीवार पर ड्रेसिंग टेबल न लगाएं ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में अशांति आती है।
इसे जरूर पढ़ें:Happy Home: इन 5 वास्तु टिप्स को अपनाएंगी तो घर में बनी रहेंगी खुशियां
नई ड्रेसिंग टेबल लेते समय ध्यान रखें ये बातें
यदि आप नई ड्रेसिंग टेबल बनवा रही हैं तो शीशा लगाने से पहले शीशे के पीछे स्वास्तिक का निशान बनाएं इससे घर में सुख शांति और लक्ष्मी का वास होता है। स्वास्तिक को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है इसलिए नए ड्रेसिंग टेबल में स्वास्तिक का निशान जरूर बनाएं। आपके लिए हल्के कलर के ड्रेसिंग टेबल के फ्रेम ज्यादा अच्छे साबित हो सकते हैं, क्योंकि ये शांति कायम रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा लाल रंग के किसी भी शेड की ड्रेसिंग टेबल आपके लिए शुभ है और ऐसी ड्रेसिंग टेबल पति-पत्नी के बीच सामंजस्य स्थापित करती है।
इस प्रकार वास्तु के हिसाब से ड्रेसिंग टेबल रखने की सही दिशा आपकी किस्मत बदल सकती है और रिश्तों में भी मिठास ला सकती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik and shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।