मानसून में जाम हो गए हैं लकड़ी के दरवाजे-खिड़कियां? इन 5 आसान तरीकों से मिनटों में करें ठीक

बारिश का मौसम बहुत अच्छा लगता है और गर्मी से राहत भी देता है। लेकिन, इस मौसम में कीट-पतंगों के साथ-साथ, लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियां भी नमी के कारण फूल जाती हैं। इससे उन्हें खोलने-बंद करने में परेशानी होती है। यह एक आम दिक्कत है और हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस परेशानी को दूर कर सकते हैं।  
property purchase and registration date july 2025 according to astrology

गर्मी के बाद मानसून आना बहुत राहत देता है, यह मौसम सुहावना और ठंडा होता है। लेकिन, यह अपने साथ कई तरह की दिक्कतें भी लाता है। इनमें से सबसे आम समस्या है लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियों का जाम हो जाना।

आपने देखा होगा कि बारिश के सीजन में आपके घर के कुछ दरवाजे सही से बंद नहीं होते या खिड़कियों को खोलने में बहुत जोर लगाना पड़ता है। दरअसल, मानसून में बारिश और नमी के कारण हवा में नमी का स्तर बढ़ जाता है। वहीं, लकड़ी एक प्राकृतिक चीज है, जो नमी को आसानी से सोख लेती है। इसकी वजह से यह फूलने लगती है और अपनी जगह पर कस जाती है। इसी कारण दरवाजों और खिड़कियों को खुलने-बंद होने में काफी रगड़ खानी पड़ती है और इससे उनके फ्रेम या हिंज को भी नुकसान हो सकता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं कि आप किन आसान तरीकों से इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

Ways to fix wooden doors

1. दरवाजे या खिड़की के किनारों पर मोम या साबुन लगाएं

अगर मानसून में आपके घर के लकड़ी के दरवाजे या खिड़कियां अटकने लगे हैं, तो आपको किसी बढ़ई को बुलाने की जरूरत नहीं है। आप घर में मौजूद मोमबत्ती या सूखे साबुन को दरवाजों के किनारों पर रगड़ सकते हैं। इससे लकड़ी और फ़्रेम के बीच की रगड़ कम हो जाती है और चिकनाई की वजह से ये आसानी से खुलने और बंद होने लग जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- DIY Hacks: घर मौजूद इन 5 चीजों से लकड़ी के फर्नीचर को चुटकियों में करें साफ

2. जहां लकड़ी फूल गई हो वहां हल्के हाथ से सैंडपेपर रगड़ें

बारिश के मौसम में अगर आपके घर की खिड़की और दरवाजे पूरी तरह से जाम हो गए हैं, तो लकड़ी के फूले हुए हिस्से को सैंडपेपर यानी रेगमाल से रगड़कर थोड़ा छोटा करना सही रहेगा।

  • आपको इसके लिए सबसे पहले देखना होगा कि दरवाजा या खिड़की फ्रेम कहां से रगड़ खा रही है। दरवाजा धीरे से बंद करके चेक करें कि वह कहां फंस रहा है।
  • जहां अटक रहा है, वहां पर चाक या पेंसिल से हल्का निशान लगा दें।
  • अब सैंडपेपर का एक टुकड़ा लें और निशान वाली जगह पर हल्के हाथ से रगड़ें।
  • रगड़ते हुए चेक करें कि दरवाजा खुल-बंद होने लगा है या नहीं।
  • जब दरवाजा या खिड़की सही से खुलने और बंद होने लगे, तो रगड़े हुए हिस्से पर थोड़ा वार्निश या पॉलिश लगा सकते हैं।

3. लकड़ी को फूलने से रोकने के लिए वाटरप्रूफ सीलेंट या वार्निश लगाएं

अगर आप अपने घर पर लकड़ी के दरवाजे या खिड़कियां लगवाते हैं, तो लकड़ी की सतह पर आपको वॉटरप्रूफिंग सीलेंट या वार्निश लगाना चाहिए। ऐसा करने से मानसून के दौरान नमी से बचाव हो सकता है।

What to do if window is jammed

आप गर्मी के मौसम में लकड़ी के दरवाजों और खिड़कियों को साफ-सुथरा करके उसके ऊपर एक ब्रश की मदद से सीलेंट या वार्निश लगा सकते हैं। फिर इसे पूरी तरह से सूखने दें और तब तक इस्तेमाल करने से बचें।

इसे भी पढ़ें- लकड़ी के पुराने फर्नीचर की खो गई है चमक? 10 रुपये के इस घोल से करें साफ, पड़ोसी भी पूछेंगे राज

4. अलसी का तेल या तारपीन के तेल का इस्तेमाल

अगर बारिश के मौसम में लकड़ी के दरवाजे या खिड़कियां जाम हो रही हैं, तो आप तारपीन के तेल या अलसी के तेल को दरवाजों के किनारों पर लगा सकते हैं। चिकनाई की वजह से रगड़ कम हो जाएगी और दरवाजे-खिड़कियां खुलने-बंद होने लगेंगे।

5. दरवाजे को Align करें

मानसून के दौरान जब लकड़ी नमी के साथ फैलती है, तो दरवाजे के लिए अपने फ्रेम के साथ सही ढंग से अलाइन रहना मुश्किल हो सकता है। सबसे पहले आपको चेक करना चाहिए कि दरवाजे के आस-पास की जगहें बराबर हैं। अगर दरवाजे और फ्रेम पर लगे हिंज के स्क्रू बराबर नहीं हैं, तो उन्हें कसने के लिए स्क्रूड्राइवर का इस्तेमाल करें।

हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP