फ्री टाइम में खुद को व्यस्त रखने के लिए आप कई इंटेलिजेंट और प्रोडक्टिव एक्टिविटीज कर सकती हैं। इससे न केवल आपका समय अच्छे से बीतेगा बल्कि आपको नई स्किल्स सीखने और स्ट्रेस कम करने में भी मदद मिलेगी। फ्री टाइम में शांत और चुपचाप से बैठे रहने पर दिमाग में उल्टे-सीधे ख्याल आते रहते हैं। वहीं अगर आप इस दौरान, खुद को व्यस्त रखते हैं, तो इसके कई फायदे हो सकते हैं। यह समय का सही उपयोग करने से लेकर मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। तो चलिए बिना देरी किए इसके 5 तरीकों के बारे में जान लेते हैं।
नई स्किल सीखने के लिए आप ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं। इसके लिए किसी नई भाषा, डिजिटल मार्केटिंग, कोडिंग या ग्राफिक डिजाइन जैसी स्किल सीखें। खुद को अगर इन चीजों में व्यस्त रखेंगी तो किसी तरह का कोई स्ट्रेस नहीं होगा और अच्छी-अच्छी चीजें भी सीखने को मिलेंगी।
अगर आप खाली समय में अपने करियर, परिवार या शादी को लेकर चिंतित रहती हैं, तो आपको निश्चित तौर पर कुछ अलग एक्टिविटी पर ध्यान देना चाहिए। आप इसके लिए पेंटिंग, स्केचिंग,कढ़ाई या क्राफ्टिंग जैसी चीजें सीख सकती हैं और इस पर प्रैक्टिस करके अपने समय का सदउपयोग कर सकते हैं।
मेडिटेशन और योग करने से मानसिक शांति मिलेगी और स्ट्रेस कम होगा। डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से आपको फोकस बढ़ाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- Overthinking से क्या आपका भी रहता है दिमाग खराब? मन को शांत रखने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये खास टिप्स
वॉक या एक्सरसाइज करके आप खुद को व्यस्त रख सकते हैं। रोजाना 30 मिनट टहलने या हल्की एक्सरसाइज करने से शरीर और दिमाग एक्टिव रहेगा। इसके अलावा, फैमिली और फ्रेंड्स से जुड़कर उनके साथ कुछ एक्टिविटी का हिस्सा बनें।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- स्ट्रेस और एंग्जायटी की वजह से नहीं लगता है किसी काम में मन? इन 3 प्राणायामों को बनाएं रूटीन का हिस्सा, मूड होगा बेहतर
म्यूजिक के साथ मूवमेंट करने से मूड अच्छा होता है। आप जुम्बा खुद को टेंशन से मुक्त करने के लिए फ्री टाइम में जुम्बा कर सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने या नेचुरल चीजों में समय बिताने का प्लान कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- लेट नाइट क्रेविंग से आप भी रहते हैं परेशान, इन टिप्स को अपनाने से मिल सकता है फायदा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।