नेल पेंट रिमूवर से इन 5 चीजों के दाग को आसानी से हटा सकते हैं, जानिए कैसे

How To Clean Stain From Nail Paint: इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी आसानी से नेल पेंट रिमूवर से इन 5 चीजों पर लगे दाग को हटा सकते हैं।
Updated:- 2022-08-23, 16:50 IST
hacks of nail paint remover for cleaning stains

महिलाएं उंगलियों और पैरों से नेल पेंट को हटाने के लिए नेल पेंट रिमूवर का उपयोग सबसे अधिक करती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि नेल पेंट रिमूवर सिर्फ नेल पेंट हटाने के लिए ही नहीं बल्कि अन्य कई कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है?

जी हां, नेल पेंट रिमूवर एक ऐसी चीज है जिसके इस्तेमाल से घर के कई कामों को आसान बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप नेल पेंट रिमूवर से 5 तरीके के दाग (निशान) को आसानी से हटा सकते हैं। आइए जानते हैं।

परमानेंट मार्कर का निशान साफ करें

remove stain from paint remover

बर्तन, फर्नीचर आदि किसी भी चीज पर परमानेंट मार्कर लिखा हुआ और आप हटाना चाहते हैं तो फिर नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा बच्चों ने दीवार या फर्श पर परमानेंट मार्कर से कुछ लिख दिया है तो उसे भी नेल पेंट रिमूवर से साफ कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • निशान या दाग वाली जगह पर 1-2 चम्मच नेल पेंट रिमूवर को डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 5 मिनट छोड़ने के बाद क्लीनिंग ब्रश या टूथब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
  • ब्रश से साफ करने के बाद किसी फ्रेश कपड़े से पोंछ लें।
  • इससे परमानेंट मार्कर का निशान साफ हो जाएगा।

फर्श से चाय का दाग करें साफ

how to remove tea stain from paint remover

अगर फर्श पर लगी चाय के दाग को हटाने में परेशानी हो रही है तो उसे आसानी से हटाने के लिए भी आप नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पहले की तरह फर्श चमक उठेगा। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले दाग वाली जगह पर कुछ देर पानी की कुछ बूंदों को डालकर छोड़ दें।
  • अब दाग या निशान के ऊपर नेल पेंट रिमूवर को डालकर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें और पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें:नींबू की मदद से कुछ इस तरह आप भी चमकाएं घर की टाइल्स

सफ़ेद जूते से दाग की करें सफाई

how to remove  stain from shoes with paint remover

अगर सफ़ेद जूते पर किसी चीज का निशान पड़ गया है या फिर पीला दिखाई दे रहा है तो उसे हटाने के लिए आप नेल पेंट रिमूवर का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको नींबू के रस की भी ज़रूरत पड़ेगी।

  • सबसे पहले जूते के जिस हिस्से में दाग लगा है उस जगह पानी की कुछ बूंदों को डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इधर एक बर्तन में 2 चम्मच नेल पेंट रिमूवर डालें।(ग्रीस के जिद्दी दाग छुड़ाने के उपाय)
  • अब इसमें 2 चम्मच नींबू का रस भी डालकर अच्छे से मिक्स करके मिश्रण को तैयार कर लें।
  • इसके बाद इस मिश्रण को दाग वाले हिस्से पर लगभग टूथब्रश से रगड़े।
  • इस प्रकिया को लगभग 5 मिनट तक करें। इससे दाग आसानी से साफ हो जाएगा।

किचन टाइल्स से दाग की सफाई करें

kitchen tiles cleaning tips

किचन टाइल्स पर सब्जी का दाग, तेल का दाग आदि को साफ करने के लिए नेल पेंट रिमूवर का उपयोग कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल से जिद्दी से जिद्दी तेल के दाग को भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • इसके लिए साफ वाले हिस्सों पर पानी का छिड़काव करके कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • अब उस दाग वाली जगह पर 2-3 चम्मच नेल पेंट रिमूवर को डालकर क्लीनिंग ब्रश से रगड़े।
  • दाग साफ करने के बाद टाइल्स को पानी से साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें:सफ़ेद कपड़े में लगे किसी भी दाग को हटाने के लिए अपनाएं ये हैक्स

इन कामों में भी कर सकते हैं इस्तेमाल

परमानेंट मार्कर, चाय का दाग और किचन टाइल्स से दाग साफ करने के अलावा भी नेल पेंट रिमूवर को अन्य कई काम के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे-हार्ड वाटर मार्क के निशान, इलेक्ट्रॉनिक चीजों की सफाई और लिपस्टिक का दाग आदि को साफ करने में भी उपयोग कर सकते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@addictionresource,instructables)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।