NEET की तैयारी के समय इन गलतियों को करने से बचें

नीट यूजी की परीक्षा इस वर्ष 7 मई से शुरु होने वाले हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उन्होने अपनी तैयारी शुरु कर दी होगीं। कई बार सही जानकारी ना होने के कारण भी लोग नीट की तैयारी करते समय कुछ गलतियां कर देते हैं। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें नीट की तैयारी करते समय भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
एनसीईआरटी की किताबों को पढ़ें
अक्सर बच्चे कंफ्यूज होकर महत्वपूर्ण चीजें पढ़ना भूल जाते हैं। ऐसे में खास तौर पर आपको एनसीईआरटी की किताब पढ़ना होगा। ट्रेंड के अनुसार ज्यादातर प्रश्न एनसीईआरटी की किताबों से ही पूछे जाते हैं। ऐसे में छात्र भूलकर भी एनसीईआरटी की किताब पढ़ना ना भूलें।
पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को जरूर पढ़ें
पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को पढ़ना ना भूलें। अगर आप पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को पढ़ती हैं तो आपको काफी आइडियाज मिल जाएंगे। साथ ही आपको पैटन का भी पता चल जाएंगा। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र से आप आइडिया ले सकती हैं कि किन विषयों से प्रश्न पूछे जा रहे हैं और किन विषयों पर अधिक तैयारी की जरूरत है।
इसे भी पढ़ेंः नीट परीक्षा के लिए ड्रेसकोड
टाइम मैनेजमेंट
टाइम मैनेजमेंट करना काफी ज्यादा जरूरी हैं। अगर आप टाइम मैनेजमेंट पहले से कर लेती हैं तो आपको एग्जाम के समय कोई भी दिक्कत नहीं आने वाली हैं। प्रश्न हल करने में तेजी लाने का अभ्यास करें, ताकि आपके पास अपने प्रश्न हल करने और उन्हें दोहराने का पूरा समय हो।
इसे भी पढ़ेंः इन आदतों से आपके बच्चे भी हर एग्जाम में होंगे सफल
शॉर्टकट ना ढूंढें
कई लोग शॉर्टकट ढूंढते है एग्जाम को मजाक में ना लें। अगर आपको किसी सवाल के जवाब के दो ऑप्शन में कंफ्यूजन हो तो उसका जवाब देने से बचना चाहिए। यह आपके लिए रिस्की साबित हो सकता है।
बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।