रंगोली हर पर्व को खास बनाने में अहम योगदान निभाती है। क्योंकि इसके अनोखे रंग-बिरंगे डिजाइन, लोगों को आकर्षित करते हैं। गणतंत्र दिवस पर लोग स्कूल और ऑफिस में तिरंगा रंगोली डिजाइन बनाते हैं। वह झंडा रंगोली या देश से जुड़े अलग-अलग तरह के मोटिवेशनल रंगोली डिजाइन भी बनाने की कोशिश करते हैं। इस दिन कई जगहों पर रंगोली प्रतियोगिता भी करवाई जाती है। अगर आप स्कूल में या ऑफिस में रंगोली बनाने के लिए अच्छे डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ अलग और यूनिक रंगोली डिजाइन बनाने के आसान तरीके विस्तार से बताएंगे।
यह छोटे आकार का रंगोली डिजाइन बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगने वाला है। आप इसे अपने क्लास रूम में चाहें, तो बड़े आकार का बना सकते हैं या छोटे आकार का बना सकते हैं। बड़े आकार का रंगोली डिजाइन बनाने में भी आपको ज्यादा समय नहीं लगने वाला है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इसमें आपको पहले गोल डिजाइन बनाना है और उसमें रंग भरना है। 26 जनवरी पर लोग इस तरह के आसान रंगोली डिजाइन बनाना ज्यादा पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Republic Day Rangoli for Students 2025: रिपब्लिक डे पर बनाएं रंगोली की ये खूबसूरत डिजाइन
इस आसान रंगोली डिजाइन से अच्छा आपके लिए कुछ और नहीं हो सकता। क्योंकि इसे बनाना बेहद आसान है। रंगोली के साइज के हिसाब से इसे बनाने का कुल समय निर्भर करता है। अगर आप गणतंत्र दिवस पर छोटा तिरंगा रंगोली डिजाइन बनाते हैं, तो इसे बनाने में आपको मात्र 20 मिनट का समय लगेगा।
20 मिनट में आप रंग भरने के साथ-साथ रंगोली का पूरा काम कर लेंगे। अगर आप इसे बड़े आकार का बनाते हैं, तो इसे बनाने में आपको 30 से 40 मिनट का समय लग जाएगा।
अगर आप रंगोली डिजाइन बनाने में माहिर है, तो आपको इस तरह के डिजाइन को भी ट्राई करना चाहिए। इसे बनाने में आपको थोड़ा ज्यादा समय लगेगा, क्योंकि आपको डिजाइन पर काम करना पड़ेगा। लेकिन इस तरह के रंगोली डिजाइन हर किसी का ध्यान अपनी और आकर्षित करते हैं। रंग भरने के लिए आप बोतल का इस्तेमाल करें, ताकि रंग फैले नहीं। इसके अलावा पहले आपको डिजाइन चॉक से फर्श पर बना लेना चाहिए, क्योंकि इससे आपको डिजाइन बनाने में परेशानी नहीं होगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image credit- rangoli_nation, rangoli_ig- insta official
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।