शॉपिंग करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए, हम अक्सर बाजार जाकर अपने लिए अलग-अलग चीजों की खरीदारी करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हमें फैशन की भी जानकारी रहती है। साथ ही, हम अपने लिए कुछ अच्छी चीजों की खरीदारी कम पैसों में कर लेते हैं। राजस्थान के सिरोही में एक ऐसा ही सस्ता बाजार लगता है। जहां पर रोजमर्रा से लेकर कपड़े भी मिलते हैं। यह हाट हर तीज पर लगता है। इसलिए लोग इसका इंतजार बड़ी बेसब्री से करते हैं। यहां पर कम दाम पर अच्छी चीजें मिलती हैं। चलिए आपको बताते हैं इस हाट के बारे में।
सिरोही जिले में लगता है हाट बाजार
अगर आप राजस्थान की तरफ रहते हैं, तो इस हाट से शॉपिंग कर सकते हैं। यह हाट तीज पर लगता है। इसकी खासियत यह है कि यहां पर आपको हर सामान कम दाम में मिल जाएगा। इस हाट से सामान खरीदने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। वहां से सामान खरीदते हैं। आप यहां से फैशन से जुड़ी सारी चीजों की शॉपिंग कम दाम में कर सकती हैं।
कपड़ों की करें शॉपिंग
अगर आपको गर्मियों के लिए कपड़ों की शॉपिंग करनी है, तो इसके लिए आप सिहोरी हाट जा सकते हैं। यहां पर आपको ट्रेडिशनल से लेकर अलग-अलग एथनिक वियर कपड़े मिल जाएंगे। जिसे आप रोजाना पहन सकते हैं। इस बाजार में जो सामान मिलता है, वो ठेले पर मिलता है। यहां कोई भी पक्की दुकानें नहीं है। इसलिए भी यहां पर सामान कम दाम में मिलता है। इस हाट से आप 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में अच्छी शॉपिं कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: ज्वेलरी खरीदने के लिए इन मार्केट्स को करें एक्सप्लोर
कॉस्मेटिक के सामान की करें शॉपिंग
अगर आपको हेयरस्टाइल या ज्वेलरी की शॉपिंग करनी है तो भी आप इस बाजार से जाकर खरीदारी कर सकती हैं। यहां पर आपको ठेले पर अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी, हेयरस्टाइल बनाने के लिए एक्सेसरीज, पिन, क्लीप और आर्टिफिशियल चीजें मिल जाएंगी। साथ ही, आप चाहें तो हाथों में लगाने के लिए नेल पेंट कलर भी खरीद सकती हैं। यह सारा सामान आपको 50 रुपये से लेकर 100 रुपये में मिल जाएगा।
जूते-चप्पलों की करें शॉपिंग
अगर आपको सस्ते में जूते चप्पल खरीदने हैं, तो इसके लिए आप सिरोही हाट में शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर आपको रोजाना पहनने वाले जूते-चप्पल के साथ-साथ शादी और ऑफिस में पहनने वाले भी फुटवियर मिल जाएंगे। जिसे स्टाइल करके आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। यहां पर जूते-चप्पल खरीदने की शुरुआत 250 से 500 रुपये में होती है।
इसे भी पढ़ें: ज्वेलरी के लिए बेस्ट है दिल्ली का यह सबसे सस्ता बाजार, एक से बढ़कर एक मिलेंगे कलेक्शन
यहां पर हाट एक दिन के लिए लगता है। लेकिन सामान सारा मिलता है। आप चाहें तो यहां पर पहुंचकर शॉपिंग कर सकते हैं। इससे आपको सस्ते दाम में सही सामान मिल जाता है। बस आपको शॉपिंग करते समय बार्गेनिंग और अपने सामान का ध्यान रखना पड़ेगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों