यूं तो हर महिला का स्वभाव अलग होता है, लेकिन एक चीज जो हर स्त्री के स्वभाव में देखने को मिलती है, वह है बचत की आदत। हर महिला चाहती है कि उसे सबसे अच्छा सामान कम दाम में मिल जाए। इसके लिए महिलाएं मार्केट में कई दुकानों पर जाती हैं और पूरी मार्केट का रेट पता करने के बाद ही एक अच्छी व सस्ती दुकान से सामान खरीदना पसंद करती हैं। वैसे सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, देश के अलग-अलग राज्यों में आपको Flea Market मिल जाएंगी। इन मार्केट की खासियत यही होती है कि आपको कम दाम में अच्छा सामान आसानी से मिल जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: इस शहर में मिलता है देश का सबसे बेस्ट ‘स्ट्रीट फूड’
वैसे अगर बात चेन्नई की हो तो यह साउथ इंडिया का ट्रेड और एक कमर्शियल हब है। वैसे यहां की होलसेल मार्केट और बाजार भी उतना ही प्रसिद्ध है। यकीन मानिए, यहां पर आपको हर छोटी-बड़ी चीज के लिए सस्ती मार्केट आसानी से मिल जाएगी। वैसे भी ट्रेड हब माने जाने वाले चेन्नई में शॉपिंग का अपना एक अलग ही मजा है। तो चलिए आज हम आपको चेन्नई की कुछ Flea Market के बारे में बता रहे हैं। अगर आप चेन्नई में हैं तो एक बार अपने शॉपिंग एक्सपीरियंस को एक्सप्लोर करने के लिए इन जगहों पर जरूर जाएं-
पेंटीहॉन स्ट्रीट
अगर आप चेन्नई में कपड़ों की शॉपिंग खासतौर से कॉटन कपड़ों की शॉपिंग करना चाहती हैं तो पेंटीहॉन स्ट्रीट आपके लिए एक परफेक्ट जगह है। यहां पर आपको कॉटन मटेरियल, कच्चा रेशम, सेमी सिल्क, ब्लेंडेड कॉटन के ब्रैंडेड और नॉन ब्रांडेड कपड़े सस्ते दामों में आसानी से मिल जाएंगे। आप यहां पर जाकर सलवार सूट, शर्ट, टॉप, बेडकवर, कुशन कवर आदि खरीद सकती हैं।
त्यागराया नगर
स्ट्रीट शॉपिंग के लिए त्यागराया नगर चेन्नई में एक बेहतरीन जगह मानी जाती है। यहां पर आपको गहनों से लेकर साड़ियों से लेकर प्लास्टिक के बर्तन और कई अन्य सामान आसानी से मिल जाएंगे। वैसे आप यहां पर स्ट्रीट शॉपिंग का मजा लेने के साथ-साथ गोल्ड ज्वैलरी शोरूम जाना भी न भूलें। वहीं अगर आप फूडी हैं तो यहां की मार्केट में आपको शॉपिंग के साथ-साथ खाने का मजा भी मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें: 'कृष्णा बटर बॉल' के नाम से फेमस इस पत्थर को 7 हाथी मिल कर भी नहीं हटा पाए
पॉंडी बाजार
पॉंडी बाजार में आपको गैर ब्रांडेड घड़ियों, मोबाइल फोन, फैंसी और सस्ते जूते, टॉप, कुर्ता, शर्ट, हैंडबैग आदि कई सामान आसानी से मिल जाएंगे। यह चेन्नई की बिजी स्ट्रीट में से एक है। अगर आपके भीतर बार्गेनिंग का गुण हैं तो यकीन मानिए आप यहां पर काफी कुछ बेहद सस्ते दाम में खरीद सकती हैं। पॉंडी बाजार में प्रवेश करने के बाद आपको वहां की फ्लॉवर मार्केट, प्रसिद्ध नायडू हॉल और रथना स्टोर भी देखने को मिलेगा। वैसे तो यहां पर देखने व खरीदने के लिए बहुत कुछ है। लेकिन अगर आप एक कॉलेज गोइंग गर्ल हैं तो यहां से एक ट्रेंडी फुटवियर जरूर खरीदें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों