Cheap Shopping: सस्ते में करना चाहती हैं खरीदारी तो कानपुर की गोविंद नगर मार्केट को जरूर करें एक्सप्लोर

उत्तर प्रदेश के महानगर कानपुर की एक अलग ही पहचान है। यह शहर अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है। लोग यहां गंगा नदी के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आते हैं। कानपुर एक ऐसी जगह है, जो न केवल इंडस्ट्री बल्कि खाने-पीने और खरीदारी के मामले में भी फेमस है। यहां आपको ट्रेंडी और सस्ती चीजें आसानी से मिल जाएंगी।
अधिकतर महिलाएं चाहती हैं कि उन्हें सस्ते में इतनी अच्छी शॉपिंग करने को मिल जाए, जिसे देख कोई दाम का पता ही नहीं लगा सके। ऐसे ही सस्ती शॉपिंग के लिए कानपुर का एक बाजार फैमस है, जिसे गोविंद नगर मार्केट के नाम से जाना जाता है। यहां आपको अच्छा और सस्ता सामान आसानी से मिल जाएगा। तो आइए आज हम आपको देंगे कानपुर की इस मार्केट के बारे में पूरी जानकारी, जहां आप ट्रेंड चीजों को कम दामों में खरीद सकती हैं।
कैसे पहुंचे गोविंद नगर मार्केट

कानपुर की इस मार्केट में पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले कानपुर सेंट्रल से किदवई नगर चौराहा पहुंचना होगा। अब आपको गोविंद नगर के लिए आसानी से ई रिक्शा मिल जाएगा। यह मार्केट साउथ कानपुर में है, जो की कानपुर सेंट्रल से 6 km की दूरी पर है। आप यहां पहुंचने के लिए टेंपो, ई रिक्शा, ऑटो का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। गोविंद नगर मार्केट को नन्दलाल मार्केट के नाम से भी जाना जाता है, तो आप किदवई नगर से नंदलाल चौराहा के लिए भी ई रिक्शा लें सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- नवाबों के शहर से कीजिए चिकनकारी के आउटफिट्स की शपिंग, जानें Best Places
मार्केट खुलने का समय

वैसे तो ये मार्केट सुबह 11 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुली रहती है। लेकिन मंगलवार के दिन यहां की कुछ दुकानें बंद रहती है। आपको बता दें कि इस मार्केट में शॉपिंग करने का सही टाइम शाम 4 से 7 बजे तक रहता है। इस समय आपको कम भीड़ के साथ साथ आराम से मार्केट को घूमने का भी समय मिलेगा।इस समय आप अच्छे से मोल भाव कर सकती हैं। (भारत के सबसे सस्ते मार्केट)
इसे जरूर पढ़ें- शादी की शॉपिंग के लिए जरूर जाएं 'मेट्रो सिटी' कानपुर के यह मार्केट
क्या करें खरीदारी

यहां आपको महिलाओं के साथ-साथ आदमियों के भी फैशन से जुड़ी हर चीज मिल जाएगी। यहां आपको महिलाओं के लिए टॉप, जींस, सलवार- सूट के साथ साथ मेकअप और लेडीज फुटवियर की भी लार्ज वैरायटी देखने को मिलेगी। यहां आपको वेस्टर्न से लेकर इंडियन वियर में भी वैरायटी देखने को मिल जाएंगी। इस मार्केट में न की सिर्फ कपड़े बल्कि आपको घर के लिए भी काफी चीजें देखने को मिल जाएगी। यहां आप स्ट्रीट फूड का भी मजा ले सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image credit- google
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।