Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

Budget Shopping: 50 रुपये के अंदर आप भी दिल्ली के इन मार्केट से खरीदें स्कार्फ

गर्मियों में धूप से बचने के लिए आप भी कैरी करती हैं स्कार्फ तो जान लें दिल्ली के किन मार्केट में आपको यह आसानी से मिल जाएगा।  
Updated:- 2024-04-29, 15:10 IST
scarf under  rupees

गर्मियों की शुरुआत मार्च के महीने से ही हो चुकी हैं। ऐसे में अगर आपको भी गर्मियों के दिनों में स्कार्फ की जरूरत होती हैं तो हम आपको बताएंगे कि आपको दिल्ली में कहां सबसे कम दाम में अच्छी क्वालिटी का स्कार्फ मिलने वाला है। इन स्कार्फ को आप कम बजट में आसानी से खरीद सकती हैं। 

सरोजनी नगर मार्केट से खरीदें स्कार्फ

दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट में आपको कई सारे स्कार्फ के स्टाल देखने को मिल जाएंगे। खास बात यह है कि इन स्कार्फ की कीमत यहां 30 रुपये से शुरु हो जाती हैं। दिल्ली के सबसे सस्ते मार्केट की बात की जाएं तो वह सरोजनी नगर मार्केट ही हैं। हालांकि अगर आपको बार्गेनिंग करनी आती हैं तो आपको स्कार्फ यहां सही दाम पर आसानी से मिल जाएगा। 

लाजपत नगर मार्केट से खरीदें स्कार्फ

lajpat market for cheapest shopping

लाजपत नगर मार्केट में ज्यादातर महिलाओं का सामान मिलता है। इस बाजार में आपको कई सारे स्कार्फ के स्टाल देखने को मिलने वाले हैं। कार्टन से लेकर कई अन्य फैंबिक में आपको महज 50 रुपये में स्कार्फ मिल जाएगा। ऐसे में अगर आप बजट में खरीदारी करती हैं तो आपको लाजपत नगर मार्केट जरूर जाना चाहिए। 

जनपथ मार्केट से खरीदें स्कार्फ

जनपथ रोड पर मौजूद जनपथ मार्केट दिल्ली के जनपथ मेट्रो स्टेशन के बाहर से शुरू होती हैं। इस मार्केट में आपको कई सारे स्कार्फ के स्टाल देखने को मिलने वाले हैं। ऐसे में आपको यहां सही तरीके से बार्गेनिंग करना चाहिए। बार्गेनिंग करने के बाद आपको यहां 40 से 50 रुपये में अच्छी क्वालिटी का स्कार्फ मिल जाएगा। आपको गर्मी के दिनों के हिसाब से कार्टन का ही स्कार्फ खरीदना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट में शोपिंग से पहले जानें ये बातें

पालिका बाजार से खरीदें स्कार्फ

राजीव चौक मेट्रो से बाहर निकलने ही आपको पालिका बाजार देखने को मिल जाएगा। इस अंडरग्राउंड मार्केट में आपको काफी चीजे देखने को मिलने वाला है। यहां बाकी की तुलना में सामान थोड़ा महंगा मिलता है। हालांकि आपको किसी बड़े ब्रांड का फर्स्ट कॉपी स्कार्फ खरीदना है तो आपको इस मार्केट में जरूर जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- इस मार्केट से करें कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक की शॉपिंग

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें 

 

Image credit- FREEPIK

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।