Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:29 PM IST

सुपरमार्केट जाते ही खाली हो जाती है जेब? शॉपिंग करते समय काम आएंगे ये 4 हैक्स

सुपरमार्केट के बड़े-बड़े ऑफर्स देखकर अक्सर लोग बिना सोचे समझे खरीदी कर लेते हैं, जिससे बजट बिगड़ जाता है। ऐसे में आप इस लेख में दिए गए स्मार्ट शॉपिंग टिप्स आजमा सकती हैं।
Updated:- 2026-07-30, 13:47 IST
image

सुपरमार्केट में बड़े-बड़े डिस्काउंट्स और ऑफर्स देखकर हम में से ज्यादातर लोग ट्रॉली भरकर शॉपिंग कर लेते हैं। असली झटका तब लगता है, जब बिलिंग काउंटर पर अच्छा-खासा अमाउंट दिखता है। उम्मीद से ज्यादा बिल देखकर बाद में अफसोस होने लगता है कि बेकार में इतना खर्चा हो गया। अगर आपके साथ भी सुपरमार्केट जाने पर ऐसा ही होता है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप खरीदारी भी कर लेंगी और बजट भी नहीं बिगड़ेगा।

सुपरमार्केट शॉपिंग के ये 4 हैक्स बचाएंगे पैसे

सुपरमार्केट में मिलने वाले डिस्काउंट और 'बाय वन गेट वन' की सेल देखकर अक्सर लोग जरूरत से ज्यादा शॉपिंग कर लेते हैं, जिससे जेब पर भारी असर पड़ने लगता है। ऐसे में नीचे बताए गए टिप्स को अपनाकर आप इस बजट-गड़बड़ी से बच सकती हैं।  

2 - 2026-07-30T133647.094

1. घर से ही बनाकर ले जाएं शॉपिंग लिस्ट

जब भी आप सुपरमार्केट किराना या घर का सामान लेने जाएं, तो घर से ही एक पक्की लिस्ट बनाकर निकलें। इस लिस्ट में सिर्फ वही आइटम्स शामिल करें, जिनकी आपको ज्यादा जरूरत है। अगर आप लिस्ट के हिसाब से शॉपिंग करेंगी, तो इसके दो बड़े फायदे होंगे-

  • पहला, आप फालतू सामान खरीदने से बचेंगी।
  • दूसरा, आपकी फिजूलखर्ची भी नहीं होगी। 

3 - 2026-07-30T133648.931

2. डिस्काउंट और सेल के चक्कर में न फंसें

सुपरमार्केट में अक्सर 50% ऑफ या '1000 रुपये की खरीदारी पर एक प्लेट सेट फ्री' जैसी स्कीम्स लगी होती हैं। इसे देखकर महिलाएं बिना सोचे-समझे एक साथ ढेर सारी खरीदारी कर लेती हैं। अगर किसी चीज की आपको वाकई जरूरत नहीं है और आप सिर्फ ऑफर देखकर उसे खरीद रही हैं, तो ऐसा करने से बचें। बिना जरूरत डिस्काउंट के चक्कर में पड़ने से जेब ढीली ही होती है। 

यह भी पढ़ें- कहीं आपको तो नहीं है ऑनलाइन शॉपिंग की लत, जानिए क्या है यह दिमागी समस्या?

3. सीधे अपने काम वाले सेक्शन में जाएं

सुपरमार्केट पहुंचकर बिना वजह अलग-अलग सेक्शन में भटकने के बजाय सीधे उसी सेक्शन में जाएं, जहां से आपको जरूरी सामान खरीदना है। अलग-अलग जगह घूमने से ध्यान भटकता है और हम ऐसी चीजें भी उठा लेते हैं, जिनकी हमें कोई जरूरत नहीं होती।  

1 - 2026-07-30T133645.404

4. बड़ी ट्रॉली की जगह छोटे बास्केट का करें इस्तेमाल

सुपरमार्केट में बड़ी ट्रॉली लेने की जगह हाथ में पकड़ने वाला छोटा बास्केट इस्तेमाल करें। जब आपके पास बड़ी ट्रॉली होती है, तो आप उसमें सामान रखती जाती हैं और पता ही नहीं चलता कि कितनी शॉपिंग हो गई। वहीं छोटा बास्केट जरूरी सामान से ही जल्दी भर जाता है। इससे आपको तुरंत अंदाजा हो जाता है कि अब और शॉपिंग नहीं करने की जरूरत नहींं है और आप अनचाही चीजों को वापस रख सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- शॉपिंग और बचत दोनों होगी, जानें Credit Card इस्तेमाल करने का सही तरीका

इन आसान और स्मार्ट हैक्स को अपनाकर आप सुपरमार्केट में होने वाली फिजूलखर्ची से बच सकती हैं और बजट के अनुसार सिर्फ जरूरी का सामान ही घर ला सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific 

FAQ
सुपरमार्केट के क्या फायदे हैं?
सुपरमार्केट में खाने-पीने की चीजों से लेकर टॉयलेटरीज़, सफाई के सामान और अन्य कई तरह के उत्पाद मिलते हैं ।
सुपरमार्केट में कौन से सेक्शन होते हैं?
फल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद, मांस, मछली, पेय पदार्थ, बेकरी आइटम, मिठाइयां, स्नैक्स, नाश्ते के खाद्य पदार्थ, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और जमे हुए खाद्य पदार्थ शामिल हैं।
सुपरमार्केट की पांच विशेषताएं क्या हैं?
स्व-सेवा, अलग-अलग उत्पाद विभाग, छूट मूल्य निर्धारण, विपणन और थोक बिक्री
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।