इस बार बजट में सोने की कीमतों में चढ़ाव के बारे में बताया गया है और यह सुन कर हम महिलाओं की चिंताएं अभी से बढ़ गई हैं। मगर आज हम आपको बताएंगे कि कम कीमतों पर और अपनी पौकेट का ख्याल रखते हुए आप कैसे गोल्ड खरीद सकती हैं।
इसके लिए आपको यह जनना जरूरी है कि सोना कितने प्रकार के कैरेट में मिलता है और उनकी कीमतें क्या होती हैं।
10 कैरेट सोने में कम से कम 41.7% सोना होता है और बाकी अन्य मिश्र धातु जैसे चांदी, निकल या जस्ता होता है। मिश्रित धातुओं की मात्रा शुद्ध सोने की तुलना में अधिक होती है, जो इसे कम कीमती और धूमिल होने के लिए अधिक संवेदनशील बनाती है। इसमें 24 में से 10 भाग सोना होता है। सोने का यह रूप बहुत मजबूत और बहुत नरम नहीं होता है। यह सोने का सबसे सस्ता रूप है और अन्य कैरेट की तुलना में इसका रंग हल्का होता है।
सोने के सबसे अच्छे प्रकार और स्वरूप की बात की जाए तो 24 और 22 कैरेट सोने को ही बेस्ट माना जाता है। मगर आपकी पॉकेट पर यदि 24 या 22 कैरेट गोल्ड की कीमत भारी पड़ रही है और आप गोल्ड पहनने के शौक को पूरा करना चाहती हैं, तो आप 10, 14 और 18 कैरेट का चुनाव भी कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।