दिल्ली की पहाड़गंज मार्केट से सस्ते में करें इन चीजों की खरीदारी

अगर आप सेंट्रल दिल्ली में रहती हैं तो आपको पहाड़गंज की मार्केट को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। 
Updated:- 2022-09-19, 18:22 IST
Paharganj market for cheapest shopping

शायद ही कोई महिला होगी जिसे शॉपिंग करना पसंद न हो। हालांकि, अब चीजें ऑनलाइन भी मिलने लगी हैं लेकिन जो आनंद बाजार जाकर चीजें खरीदने में है वह ऑनलाइन में कहां। हालांकि, दिल्ली में रहने वाली महिलाएं केवल 1-2 मार्केट के बारे में ही जानती हैं। लेकिन दिल्ली बेहद बड़ी है और यहां कई मार्केट्स लगती हैं।

क्या आपके अंदर शॉपिंग करने का कीड़ा है? इसके लिए आप अलग-अलग मार्केट्स जाती रहती हैं? इस बार आपको पहाड़गंज मार्केट का चक्कर लगाना चाहिए। यह दिल्ली की सबसे पुरानी मार्केट में से एक है। यहां आपको साड़ी से लेकर ज्वेलरी तक का सारा सामान आसानी से मिल जाएगा।

कपड़ों की करें शॉपिंग

paharganj market for cloth shopping
अगर आप सरोजनी और लाजपत नगर की मार्केट के अलावा अन्य जगहें एक्सप्लोर करना चाहती हैं तो पहाड़गंज मार्केट जाएं। यहां आपको सूट से लेकर शॉर्ट्स तक की डिफरेंट वैरायटी मिलेगी।

सबसे खास बात यह है कि यहां आपको एक्सपोर्ट किए हुए कपड़े बेहद किफायती दाम में मिल जाएंगे। यहां विदेशी ग्राहकों की भीड़ ज्यादा रहती है। इसलिए आपको कुछ ऐसे आउटफिट भी मिल जाएंगे, जो फैशन ट्रेंड से कई आगे हैं। अगर आप बेहतरीन साड़ियां खरीदना चाहती हैं तो यह मार्केट आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं होगी। यहां आपको 500 रूपये से कम दाम में अच्छी और डिजाइनर साड़ियां मिल जाएंगी।

बैग्स का मिलता है अच्छा कलेक्शन

paharganj market for bags
यह कहना गलत नहीं होगा कि बैग्स के बगैर लुक अधूरा लगता है। बैग हमारे लुक को कंप्लीट करने का काम करते हैं। यही कारण है कि महिलाएं साड़ी से लेकर जींस-टॉप के साथ अलग-अलग बैग कैरी करती हैं।

अगर आपको बैग्स का कलेक्शन रखना पसंद है तो इस मार्केट का चक्कर लगाना न भूलें। पहाड़गंज मार्केट में झोला बैग से लेकर लेदर बैग मिलते हैं। यह कहा जा सकता है कि दिल्ली में बैग खरीदने के लिए इससे अच्छी मार्केट शायद ही कोई दूसरे होगी।

मेकअप का सामान खरीदें

where to purchase makeup product
ज्यादातर महिलाओं को मेकअप करना पसंद होता है। इसके लिए वह मेकअप वैनिटी तैयार करती हैं। इसमें तरह-तरह के प्रोडक्ट्स होते हैं। रोजाना मार्केट में ब्यूटी और मेकअप से जुड़े नए-नए प्रोडक्ट्स लॉन्च होते रहते हैं। ऐसे में महिलाएं अपनी वैनिटी को अप टू डेट रखती हैं।

इस मार्केट में आपको ब्रांड्स से लेकर लोकल प्रोडक्ट्स तक मिलेंगे। यहां से आप सस्ते दाम में बेहतरीन मेकअप का सामान खरीद सकती हैं। इस मार्केट में ब्रश और हेयरस्टाइलिंग टूल्स भी मिल जाएंगे। (भजनपुरा मार्केट के बारे में जानें)

इसे भी पढ़ें:सरोजनी से भी कम दाम में मिलती हैं यहां चीजें, उत्तम नगर की इस मार्केट को करें एक्सप्लोर

ज्वेलरी खरीदें

क्या आपको ज्वेलरी का लेटेस्ट कलेक्शन रखना पसंद है? लेकिन दाम ज्यादा होने के कारण खरीद नहीं पाती हैं तो आपको पहाड़गंज मार्केट जाना चाहिए।

इस मार्केट में आपको एक से बढ़कर एक ज्वेलरी मिल जांएगी। साथ ही आप यहां से ब्राइडल ज्वेलरी भी खरीद सकती हैं। यहां कम दाम में ज्वेलरी सेट भी मिलते हैं। (फेस्टिवल शॉपिंग के लिए मार्केट्स)

इसे भी पढ़ें:सरोजिनी मार्केट में 300 से लेकर 500 रुपये तक मिल जाएंगे 'Zara-H&M' के कपड़े

इसलिए भी है यह मार्केट फेमस

  • अगर आपको बेहतरीन मेहंदी लगानी है तो पहाड़गंज मार्केट जरूर जाएं। त्योहार के मौकों पर यहां आपको मेहंदी लगाने वालों का जमावड़ा देखने को मिलेगा।
  • यहां आपको होम डेकोर का बेहद अच्छा सामान मिल जाएगा।
  • सस्ते में फुटवियर और पायदान जैसी चीजें भी इस मार्केट में मिलती है।
  • अगर आप शॉपिंग करके थक जाएं तो यहां आपको लजीज खाना खाने को मिलेगा।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।