इस बार घूम आएं मीना बाजार, खरीदें ये चीजें

आई हो कहां से गोरी आंखों में प्यार लेकर, चढ़ती जवानी की ये पहली बहार लेकर, दिल्ली शहर का सारा मीना बाजार लेकर, आपने भी यह गाना जरूर सुना होगा। इस गाने में जिस मीना बाजार की बात हो रही है वह दिल्ली का सबसे मशहूर मार्केट है।
यह मार्केट 17वीं शताब्दी से मौजूद हैं। दिल्ली की जामा मस्जिद के सामने रोजाना यह बाजार लगता है। यह दिल्ली की सबसे पुरानी मार्केट हैं। यहां आपको कपड़ों से लेकर घर तक का सारा सामान मिल जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां चीजों के दाम भी बेहद कम होते हैं। यही कारण है कि यहां ग्राहकों की जमकर भीड़ लगती है। इसलिए आपको भी एक बार यह मार्केट जरूर घूमनी चाहिए। क्या आप जानना चाहती हैं क्या खास है इस मार्केट में? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
सस्ते में मिलेगा कुर्ते और लहंगा
अगर आप सस्ते में कुर्ती या डिजाइन सूट खरीदना चाहती हैं तो मीना बाजार से बेहतर कोई दूसरी मार्केट शायद ही हो। यहां कुर्ती के दाम 150 रूपये से शुरू हैं। यकीन मानिए यहां आपको ऐसी कुर्तियां मिलेंगी, जिनके डिजाइन बेहद यूनिक होते हैं। खासतौर पर कढ़ाई वाले कुर्तियों की यहां भरमार है।
इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आपका वॉर्डरोब बेहतरीन कुर्तियों से भरा रहे तो आपको मीना बाजार जरूर जाना चाहिए। केवल कुर्ते ही नहीं यहां आपको ब्राइडल लहंगे में मिलेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि लहंगे के दाम भी बजट के भीतर होते हैं। यानि आपको इन्हें खरीदने के लिए ज्यादा जेब ढीली नहीं करनी होगी। खासतौर पर ज्यादातर महिलाएं फेस्टिवल में इस मार्केट को एक्सप्लोर करती हैं।
इसे भी पढ़ें:फेस्टिवल शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के यह 10 फेमस मार्केट
ज्वेलरी की करें शॉपिंग
क्या आपको ज्वेलरी पहनना पसंद है? इसके लिए आप अलग-अलग मार्केट एक्सप्लोर करती हैं? लेकिन अगर आप ए-वन डिजाइन की ज्वेलरी का कलेक्शन रखना चाहती हैं तो मीना बाजार आपके लिए एकदम सही मार्केट है। इस मार्केट में हैवी ज्वेलरी से लेकर सिंपल तक सभी वैरायटी मिलती हैं। ब्राइडल ज्वेलरी के लिए यह सबसे अच्छी मार्केट है। यहां आपको बारीक कारीगरी की हुई ज्वेलरी के कई डिजाइन्स मिलेंगे। (भजनपुरा मार्केट के बारे में जानें)
इसे भी पढ़ें:ग्रेटर कैलाश 1 की एम-ब्लॉक मार्केट है लड़कियों के लिए खजाना, जानें क्या-क्या मिलता है यहां
फुटवियर खरीदें
क्या आप फुटवियर का कलेक्शन रखना पसंद करती हैं? आप उन लोगों में से एक हैं, जो अपने आउटफिट से मैचिंग सैंडल पहनती हैं? ऐसे में आपको मीना बाजार जरूर पसंद आएगा। यहां फ्लिप-फ्लॉप चप्पल से लेकर ब्राइडल फुटवियर तक आसानी से मिल जाएंगे। फुटवियर के दाम 200 रूपये से शुरू हैं। इसलिए आप आसानी से यहां से सैंडल खरीद सकती हैं। (लहंगा के लिए मार्केट)
कैसे पहुंचें मार्केट?
यह मार्केट जाने के लिए आपको जामा मस्जिद जाना पड़ेगा। यहां आप मेट्रो से भी पहुंच सकती हैं। या फिर आप बस या ऑटो से जा सकती हैं। यह बाजार मेट्रो से करीब 10-15 मिनट ही दूर है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।