ग्रेटर कैलाश 1 की एम-ब्लॉक मार्केट है लड़कियों के लिए खजाना, जानें क्या-क्या मिलता है यहां

दिल्ली शॉपिंग का हब है। यहां की मार्केट के चर्चे दूर-दूर तक होते हैं। दिल्ली की मार्केट्स में घर के सामान से लेकर साड़ी तक सब कुछ मिलता है। हालांकि, दिल्ली वाले अक्सर कुछ ही फेमस मार्केट तक सीमित रह जाते हैं। इनमें सरोजनी, लाजपत और करोलबाग शामिल है। यहां कई लोकल मार्केट भी हैं, जिन्हें आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।
क्या आपके दिमाग में हर दिन बस शॉपिंग करने का ही ख्याल आता है। आप सरोजनी और लाजपत जाकर बोर हो गई हैं? आप कोई नई मार्केट जाना चाहती हैं? ऐसे में आपको साउथ ईस्ट दिल्ली घूमना चाहिए। यहां आपको ऐसी कई मार्केट्स देखने को मिलेंगी, जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा।
इन्हीं में से एक है ग्रेटर कैलाश 1 की एम ब्लॉक मार्केट। शॉपिंग की शौकीन महिलाओं के लिए यह मार्केट बेहद शानदार है। यहां कई दुकाने हैं जहां आपको एकदम ट्रेंडी सामान मिलेगा। क्या आप जानना चाहती हैं इस मार्केट की खासियत क्या है? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
ट्रेंडी टॉप खरीदें
अगर आप फैशन ट्रेंड को फॉलो करती हैं तो आपको यह मार्केट जरूर पसंद आएगी। यहां Garg Fabrico के नाम से एक शॉप है, जो आपके लिए खजाना साबित हो सकती है। इस शॉप में आपको टॉप की कई डिजाइन मिल जाएंगे। टॉप के कीमत 250 रूपये से शुरू है। अगर आपको मोलभाव करना आता है तो आपको यह दुकान किसी खजाने से कम नहीं लगेगी।
सैंडल्स की करें खरीदारी
इसे भी पढ़ें:गुड़गांव की इस मशहूर मार्केट में मिलेगा किफायती दामों पर हर सामान, आप भी करें एक्सप्लोर
हेयर एक्सेसरीज खरीदें
इसे भी पढ़ें:फेस्टिवल शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के यह 10 फेमस मार्केट
कहां है यह मार्केट?
ग्रेटर कैलाश 1 एम-ब्लॉक में यह मार्केट स्थित है। यहां जाने के लिए आपको मेजेंटा और वॉयलेट लाइन लेनी पड़ेगी। इस मार्केट के सबसे नजदीक मेट्रो स्टेशन ईस्ट ऑफ कैलाश यानि कैलाश कॉलोनी, मस्जिद मोड़ जी-के 2 और नेहरू प्लेस है। हालांकि, नेहरू प्लेस से आपको थोड़ा दूर पड़ सकता है। आप चाहें तो रिक्शा ले सकती हैं या फिर पैदल भी पहुंच सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।