ट्रेडिशनल वियर की बात ही कुछ और होती है। इसलिए फंक्शन हो या फॉर्मल मीटिंग महिलाएं कुर्ती पहनना पसंद करती हैं। कुर्ती के डिजाइन में भी कई वैरायटी हैं, लेकिन कुछ खास कुर्ती डिजाइंस होते हैं जिन्हें पहन पल भर में लुक बदल जाता है। इसमें जयपुरी कुर्ती शामिल है। जयपुरी कुर्ती के डिजाइन बेहद सुंदर होते हैं। इसलिए इनकी मांग भी मार्केट में ज्यादा है।
अगर आपको भी आउटडोर शॉपिंग करना पसंद है तो यकीनन आप नई-नई मार्केट खोजती रहती होंगी? अगर आप कियाफती दाम में जयपुरी कुर्ती खरीदने की सोच रही हैं तो दिल्ली की इन मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं।
जब बात डिजाइनर कुर्ती की शॉपिंग की आती है तो दिमाग में सबसे पहले लाजपत नगर मार्केट का नाम आता है। जयपुरी कुर्ती का फैशन दोबारा से ट्रेंड में आ गया है। इसलिए महिलाएं अपने वॉर्डरोब में इस डिजाइन की कुर्ती जरूर शामिल करती हैं। लाजपत नगर में आपको जयपुरी डिजाइन में अनारकली से लेकर पेप्लम कुर्ती तक सब कुछ मिलेगा। यहां कुर्ती के दाम 500 रुपए से शुरू हैं।
लाजपत नगर मार्केट पिंक और वायलेट लाइन वाली मेट्रो जाती है। मेट्रो से उतरकर कुछ दूरी पर आपको मार्केट नजर आ जाएगा।
उत्तम नगर ईस्ट में लगने वाली भी ट्रेडिशनल वियर की शॉपिंग करने के लिए एक दम बेस्ट मार्केट है। यहां आपको कपड़ो में वह सब कुछ मिलेगा, जिन्हें आप खरीदना चाहती हैं। आर्य समाज मार्केट में जयपुरी कुर्ती भी मिलती हैं। यहां आपको शॉप और स्टॉल दोनों पर कुर्ती मिल जाएंगी।
कुर्ती के साथ परफेक्ट फुटवियर भी आप इसी मार्केट से ले सकती हैं। यहां आपको 100-150 रुपए में सैंडल मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें:किफायती दामों पर कुर्तियां खरीदने के लिए दिल्ली के इन मार्केट को करें एक्सप्लोर
यह विडियो भी देखें
आर्य समाज मार्केट उत्तम नगर ईस्ट के पास है। इसके लिए आपको ब्लू लाइन से सफर करना होगा। मेट्रो से एग्जिट लेने के बाद आप रिक्शा से इस मार्केट तक पहुंच सकती हैं।
नांगलोई के नाम तो आपने जरूर सुना होगा? नांगलोई चौक पर भी एक मार्केट लगती है। यह बाजार ग्राहकों की भीड़ से भरा रहता है। जयपुरी कुर्ती के लिए भी आप इस मार्केट से खरीदारी कर सकती हैं। यहां आपको 500 रुपए में सुंदर कुर्ती मिल जाएगी। यह बाजार सुबह 11 बजे से रात को 10 बजे तक लगता है।
ग्रीन लाइन मेट्रो नांगलोई जाती है। मेट्रो से एग्जिट लेकर आपको इस मार्केट के लिए रिक्शा मिल जाएगा। इस मार्केट में काफी भीड़ रहती है। इसलिए पर्सनल व्हेकिल से सफर न करें।
कुछ समय से महिलाओं के बीच यह मार्केट काफी फेमस हो गई है। इसका कारण यहां मिलने वाला सस्ता और अच्छा सामान है। कमला नगर मार्केट से आप कुर्ती की भी शॉपिंग कर सकती हैं। अगर आप जयपुरी कुर्ती का लेटेस्ट कलेक्शन की तलाश में हैं तो इस मार्केट का चक्कर लगाएं। कुर्ती के साथ मैचिंग ज्वेलरी भी आप इसी मार्केट से खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली की इन मार्केट से खरीदें 300-400 रुपये में कुर्तियां
कमला नगर मार्केट विश्वविद्यालय के पास है। इसके लिए आपको समयपुर बादली वाली मेट्रो से ट्रैवल करना होगा। मेट्रो से उतरकर आपको मार्केट के लिए रिक्शा मिल जाएंगे
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।