सगाई का दिन हर लड़की के लिए खास होता है। इस दिन उसकी शादी के सारे फंक्शन शुरू हो जाते हैं। ऐसे में इसकी शॉपिंग वो पहले से ही करना शुरू कर देती है। आजकल शादी के इस फंक्शन में लड़कियां सबसे ज्यादा गाउन पहनना पसंद करती हैं। लेकिन जब इसका रेट लेने मार्केट में जाते हैं, तो ये बहुत महंगे मिलते हैं। ऐसे में लड़कियों के सस्ते गाउन या कपड़े खरीदने पड़ते हैं। लेकिन आप चाहें तो इसे रेंट पर ले सकते हैं। इससे आपका दिल नहीं टूटेगा। साथ ही, तस्वीरें भी अच्छी आएगी। इसके लिए आप दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं यहां पर किस तरह के गाउन मिलते हैं।
सगाई पर गाउन पहनना है, लेकिन ये बजट के बाहर जा रहा है, तो ऐसे में आप दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट को एक्सप्लोर करें। इस मार्केट को वेडिंग शॉपिंग हब भी कहते हैं। यहां पर आपको सिंपल से लेकर डिजाइनर हर तरह के कपड़े मिल जाएंगे। जिसे स्टाइल करके आप अपने दिन को खास बना सकती हैं। यहां से आपको कोई भी चीज खरीदने की जरूरत नहीं है यहां पर आपको सारी चीजें रेंट पर भी मिल जाएंगी। सगाई पर पहने हुए डिजाइनर गाउन भी आप यहां से लेकर पहन सकती है। यहां पर आपको हर एक लेटेस्ट डिजाइन का गाउन मिलेगा। जिसे आप अपनी पसंद के कलर और डिजाइन के हिसाब से ले सकती हैं।
गाउन को लेने के लिए आपको लाजपत नगर मार्केट पहुंचना होगा। यहां पर आपको मार्केट में घुसते ही कई सारी दुकानें मिलेंगी। जहां पर बोर्ड पर ही लिखा होगा कि यहां पर आप शादी के कपड़े रेंट पर ले सकते हैं। आपको वहां जाना है। अपनी पसंद के कपड़ों को अलग रखना है, और डेट और टाइम बताना है, ताकि आपके कपड़े समय पर पहुंच जाए। इसके बाद आपको 5,000 से 6,000 रुपये सिक्योरिटी अमाउंट जमा कराना है, जो आपको ड्रेस वापिस करने पर मिल जाएगा। इसके बाद आपको बस कुछ डिटेल चीजों को शेयर करना है। आपके कपड़े घर पर पहुंच जाएंगे या आप आकर खुद लेकर जा सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: सरोजनी से भी सस्ता है ग्रेटर नोएडा का यह मार्केट, सस्ते में खरीदें बेस्ट आउटफिट्स
आप लाजपत नगर मार्केट मेट्रो से पहुंच सकती हैं। इसके बाद पैदल के रास्ते मार्केट को घूमें। बस आपको सही जगह और चीजों की जानकारी होनी चाहिए। इससे आपको खरीदारी करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें: Chappal Wali Gali Market: देश की सबसे बड़ी फुटवियर मार्केट, इतनी सस्ती है कि 1000 रुपये की चप्पल भी मिल जाएगी 200 रुपये में
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram/ Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।