Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:22 PM IST

सस्ते में खरीदना चाहती हैं रेडीमेड ब्लाउज? दिल्ली की ये 3 मार्केट्स हैं होलसेल शॉपिंग के लिए बेस्ट

अगर आप भी अपने साड़ी लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए अलग अलग तरह के डिजाइनर ब्लाउज शामिल करती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ऐसे फेमस बाजार के बारे में बताएंगे, जो रेडीमेड ब्लाउज़ के लिए प्रसिद्ध हैं।
Updated:- 2025-06-19, 16:16 IST
image

भारतीय महिलाएं साड़ी ना पहने ऐसा हो ही नहीं सकता है। चाहे बात त्यौहार की हो या किसी खास इवेंट की महिलाएं कहीं न कहीं साड़ी जरूर पहनती हैं। ऐसे में अगर आप भी हर तरह की डिजाइनर साड़ी पहनना पसंद करती हैं और अपने लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए अलग अलग तरह के डिजाइनर ब्लाउज भी शामिल करती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ऐसे फेमस बाजार के बारे में बताएंगे, जो रेडीमेड ब्लाउज़ के लिए प्रसिद्ध हैं।

चांदनी चौक की फेमस "ब्लाउज वाली गली"

अगर आप भी थोक में या किसी भी फंक्शन में पहनने के लिए साड़ी के साथ खूबसूरत रेडीमेड ब्लाउज खरीदना चाहती हैं, वो भी कम कीमत पर तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप दिल्ली में मौजूद चांदनी चौक की फेमस "ब्लाउज वाली गली" जा सकती हैं। यहां आपको रेडीमेड ब्लाउज के एक नहीं बल्कि कई डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। बता दें इस बाजार में 100 से भी ज्यादा दुकानें आपको ब्लाउज की देखने को मिलेगी।

2 - 2025-06-14T165947.820

करोल बाग का गफ्फार मार्केट

यही नहीं अगर आप सस्ते में अच्छे और लेटेस्ट ब्लाउज खरीदना चाहती हैं, तो अब आप करोल बाग के गफ्फार मार्केट भी जा सकती हैं। यहां पर भी आपको कम कीमत में एक से एक डिजाइनर ब्लाउज मिल जाएंगे। आप इस बाजार से साधारण ब्लाउज से लेकर हैवी दुल्हनों के लिए भी ब्लाउज खरीद सकती हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से यहां से अलग-अलग फैब्रिक और वर्क वाले ब्लाउज खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें: ब्लैक कलर के लहंगे और साड़ी के साथ खूब जचेंगे ये स्टाइलिश ब्लाउज, मिलेगा एलिगेंट लुक

लाजपत नगर में स्थित सेंट्रल मार्केट

इसके अलावा आप दिल्ली के लाजपत नगर में स्थित सेंट्रल मार्केट भी जा सकती हैं। यहां भी आपको ब्लाउज की कई दुकानें देखने को मिल सकती है। यहाँ आप काफी किफायती दामों पर एक से एक ब्लाउज खरीद सकती हैं। इस बाजार में ब्लाउज 100 रुपये से शुरू हो जाते हैं। आप इन तीनों बाजार में जाकर खूबसूरत ब्लाउज खरीद सकती हैं। अगर आपकी ब्लाउज की दुकान है और आप थोक में रेडीमेड ब्लाउज खरीदना चाहती हैं, तो ये तीनों मार्किट आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।

बाजार तक जाने के लिए क्या करें

1 - 2025-06-14T165949.556

चांदनी चौक की फेमस "ब्लाउज वाली गली" जाने के लिए आप दिल्ली मेट्रो से चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन या लाल किला मेट्रो स्टेशन तक जा सकती हैं। वहां से यह बाजार वाकिंग डिस्टेंस पर है। लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट तक जाने के लिए आप दिल्ली मेट्रो से लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन तक जा सकती हैं। मेट्रो से उतरकर वाकिंग डिस्टेंस पर आपको बाजार दिख जाएगा। करोल बाग के गफ्फार मार्केट जाने के लिए भी आपको करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। यहां से आप पैदल जा सकती हैं। 

यह भी पढ़ें: Back Blouse Designs: नई नवेली दुल्हन अपने ब्लाउज को ऐसे कराएं डिजाइन, सिंपल साड़ी भी दिखेगी स्टाइलिश

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - herzindagi/shutterstock

FAQ
दिल्ली में कपड़ों के लिए सबसे अच्छा बाजार कौन सा है?
लाजपत नगर मार्केट, सरोजिनी नगर मार्केट, जनपथ मार्केट, चांदनी चौक, करोल बाग जैसे कई बाजार दिल्ली में बेहद फेमस है.
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।