herzindagi
best places to buy affordable home decor items in sarojini nagar

कम दाम में होम डेकोर आइटम है खरीदना तो सरोजिनी नगर की इन जगहों को करें एक्सप्लोर

अगर आप अफोर्डेबल प्राइस में अपने घर को सजाना चाहती हैं तो ऐसे में आप सरोजिनी नगर शॉपिंग करने के लिए जा सकती हैं। यहां पर आपको कई बेहतरीन होम डेकोर आइटम्स की दुकानें मिल जाएंगी।  
Editorial
Updated:- 2023-06-09, 12:09 IST

हम सभी चाहते हैं कि हमारा सपनों का आशियाना बेहद ही खूबसूरत हो। घर चाहे छोटा ही क्यों ना हो, लेकिन उसे सजाने व संवारने में हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। आमतौर पर, घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन मार्केट में कई तरह की होम डेकोर आइटम्स मिलती हैं।

अमूमन यह काफी महंगी होती है और इसलिए घर को सजाने के लिए हमें अपनी आमदनी का एक बड़ा हिस्सा खर्च करना पड़ता है। लेकिन अगर आप अपनी पॉकेट का भी ख्याल रखना चाहती हैं और अपने घर को भी सजाना चाहती हैं तो ऐसे में आपको सरोजिनी नगर की मार्केट में जाना चाहिए। इसकी गिनती दिल्ली की बेहतरीन शॉपिंग मार्केट में होती है और यहां पर आपको काफी कम दाम में होम डेकोर आइटम्स मिल जाती हैं।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सरोजिनी नगर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां से आप अफोर्डेबल प्राइस में होम डेकोर आइटम्स खरीद सकती हैं-

ए.एम. फैब्स

home decor item in sarojini nagar

सरोजिनी नगर की मार्केट में सामान खरीदने का लाभ यह है कि यहां पर आपको हर तरह की वैरायटी की होम डेकोर आइटम मिल जाएंगी। इसलिए, आप अपनी पसंद के अनुसार अपना घर सजा सकती हैं। मसलन, अगर आप कॉटन व लिनेन के फैब्रिक के कुछ सूदिंग कलर्स के परदे व अन्य होम डेकोर आइटम मिल सकती है।

यहां पर आपको एक हाई क्वालिटी कलेक्शन आसानी से मिल जाएगा, जिसके प्रिंट बहुत अच्छे हैं। ओवर-द-टॉप ना होने के कारण आपको बार-बार ट्रेंड बदलने के साथ ही अपने होम डेकोर में बदलाव करने की जरूरत महसूस नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: छोटी-छोटी चीजों से घर को सजाएं, जानें होम डेकोर के आसान आइडियाज

ब्लू स्टार फैशनिस्ट

अगर आप अपने घर को सजाते समय उसमें एक वैरायटी लाना चाहती हैं तो ऐसे में आपको एक बार ब्लू स्टार फैशनिस्ट स्टोर पर विजिट करना चाहिए। यहां पर आपको ना केवल फैब्रिक बल्कि उनके कलर से लेकर पैटर्न तक में एक बिग वैरायटी देखने को मिलेगी। यकीन मानिए कि एक बार इस स्टोर में आने के बाद आप शायद ही कहीं और घूमना चाहेंग।

यह विडियो भी देखें

बता दें कि ब्लू स्टार पर कुशन कवर की कीमत 100 रुपये से शुरू हो सकती है, जबकि यहां की सबसे सस्ती बेडशीट की कीमत लगभग 300 रुपये होगी। चूंकि यहां पर मिलने वाली आइटम्स की क्वालिटी काफी अच्छी है, इसलिए आपको यहां से खरीदारी करना महंगदा सौदा प्रतीत नहीं होगा।

 

इसे भी पढ़ें: मैप भी सजा सकता है आपका घर, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

वुडन हैंडीक्राफ्ट

delhi shopping tips

अगर आप अपने घर को एक बेहद ही यूनिक अंदाज में सजाना चाहती हैं और इसलिए कुछ बेहतरीन होम डेकोर आइटम्स की तलाश में हैं तो ऐसे में वुडन हैंडीक्राफ्ट शॉप आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगी। यहां पर आपको ड्रीम-कैचर्स से लेकर बेहद ही यूनिक डिजाइन की घड़ियां आदि मिलेगी। खूबसूरत लैंप आदि आपके घर की शोभा बढ़ाएंगे। हालांकि, अगर आप यहां से शॉपिंग करने का मन बना रही हैं तो आपको अच्छी तरह बारगेनिंग करनी आनी चाहिए।

तो अब आप भी सरोजिनी नगर जाएं और इन जगहों से अपने घर को सजाने के लिए कुछ बेहतरीन आइटम्स को जरूर खरीदें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।