Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:11 PM IST

Footwear Market In Mumbai: मुंबई में यहां लगता है सबसे सस्ता और अच्छी क्वालिटी वाली फुटवियर का मार्केट, होगी कम पैसों में झोलाभर के शॉपिंग

Footwear Market In Mumbai: अगर आप भी सस्ते में एक से एक खूबसूरत फुटवियर की तलाश में रहती हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में एक से एक वैराइटी के फुटवियर खरीद सकती हैं। आइए जानते हैं इस बाजार के बारे में। 
Updated:- 2026-05-11, 17:13 IST
image

अधिकतर महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक से एक आउटपुट के साथ डिफरेंट और नए डिजाइन वाली फुटवियर भी जरूर शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आपको भी एक से एक सैंडल, लोफर और जूते पहनने का बहुत शौक है, लेकिन अब महंगाई की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप एक खास बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं, जो सस्ते फुटवियर के लिए बेहद फेमस है।

मुंबई क सस्ता फुटवियर मार्केट

अगर आप किसी काम से मुंबई जा रही हैं या मुंबई के आसपास की रहने वाली हैं, तो परेशान होने के बजाय आप वहां का एक खास मार्केट विजिट कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं मुंबई के लिंकिंग रोड, बांद्रा की जहां आपको अपने बजट के अंदर डेली वेयर फुटवियर से लेकर ऑफिस में पहनने के लिए एक से एक सस्ती और अच्छी क्वालिटी के सैंडल, जूते और लोफर मिल सकते हैं। यहां आपको जूते चप्पल की एक लम्बी लाइन (गली) देखने को मिलेगी।

2 - 2026-05-11T155428.308

लिंकिंग रोड, बांद्रा

जानकारी के मुताबिक यहां आपको 200 से 300 की शुरुआती कीमत में ट्रेंडी फ्लैट्स, हील्स और कोल्हापुरी चप्पलें मिल जाएंगी। वैसे तो यह बाजार ट्रेंडी फुटवियर के लिए जाना जाता है, लेकिन आपको इस बाजार में कुछ लेटेस्ट एक्सेसरीज भी आसानी से मिल जाएगी। आपको इस बाजार में हर तरह की क्वालिटी और साइज के फुटवियर यहां आसानी से मिल जाएंगे।

बारगेनिंग का जरूर करें ध्यान

अगर आप इस बाजार से थोक के भाव में चीज खरीदना चाहती हैं, तो आपको सैंडल के दाम और कम कीमत पर मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आप इस बाजार से खरीदारी करें, तो बारगेनिंग का जरूर ध्यान रखें। अगर आप यहां बार्गेनिंग करती हैं, तो इससे भी आपको चीजों के दाम और कम कीमत पर लग सकते हैं। इस बाजार से आप छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक के फुटवियर आसानी से खरीद सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Famous Market for Oxidised Jewellery: झुमकों से लेकर नेकलेस तक, इस बाजार में मिलती है सबसे सस्ती ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी; जानें लोकेशन

दुल्हनों के लिए भी बेस्ट फुटवियर

अगर आपके घर पर कोई फंक्शन है या आप खुद दुल्हन बनने वाली हैं और ऐसे में अपने आउटफिट के हिसाब से एक से एक फुटवियर तलाश रही हैं, तो आप अपनी शादी की शॉपिंग के लिए यहां जा सकती हैं। इस बाजार में आपको अपने लहंगे साड़ी के हिसाब से एक से एक लेटेस्ट और नए डिजाइन की फुटवियर आसानी से मिल जाएगी, जो आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देगी साथ ही आपके बजट के अंदर ही आप झोला भरकर शॉपिंग कर सकती हैं।  

1 - 2026-05-11T155426.473

ऐसे पहुंचें इस बाजार तक

इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप मुंबई के रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से पर्सनल कैब या टैक्सी बुककर सकती हैं। इसके अलावा आप लोकल ट्रेन भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। आपको वहां चलने वाली कुछ ऐसी बसे भी मिल जाएगी, जो लिंकिंग रोड की ओर जाती है। इसके जरिए आप इस बाजार तक पहुंच सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- Artificial Jewellery Market in Hyderabad: हैदराबाद के इस बाजार में मिलती है एक से एक ज्वेलरी, कम बजट में होगी भारी शॉपिंग

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIK 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।