Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

Artificial Jewellery Market in Hyderabad: हैदराबाद के इस बाजार में मिलती है एक से एक ज्वेलरी, कम बजट में होगी भारी शॉपिंग

अगर आप भी कम खर्च में एक से एक खूबसूरत ज्वेलरी खरीदने का सोच रही हैं, तो अब आप हैदराबाद के एक ऐसे खास बाजार को एक्सप्लोर कर सकती हैं, जहां से आप कम खर्च में एक से एक खूबसूरत ज्वेलरी खरीदकर शामिल कर सकती हैं। 
Updated:- 2026-05-01, 20:25 IST
image

अधिकतर महिलाएं हमेशा सस्ते और अच्छे सामान की तलाश में रहती हैं। ऐसे में वे एक से एक सस्ते मार्केट की तलाश में होती हैं। कुछ महिलाएं हमेशा ऐसे मार्केट ढूंढती हैं, जहां वे अच्छी क्वालिटी का सामान कम कीमत में खरीद सके। अगर आप भी सस्ते बाजार घूमने ज्यादा पसंद करती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां आप कम कीमत में खूबसूरत और एक से एक लेटेस्ट डिजाइन वाली ज्वेलरी खरीद सकती हैं।

ये है हैदराबाद का फेमस ज्वेलरी मार्केट

अगर आप हैदराबाद की रहने वाली हैं या हैदराबाद के आसपास कहीं रहती हैं, तो अब आपको सस्ते मार्केट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे खास मार्केट के बारे में बता रहे हैं, जो हैदराबाद में लगता है और वहां से आप कम कीमत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत ज्वेलरी खरीद सकती हैं। हम बात कर रहे हैं हैदराबाद का पत्थर गट्टी बजार की।

हैदराबाद का पत्थर गट्टी बाजार

हैदराबाद का पत्थर गट्टी बाजार अपनी सस्ती ज्वेलरी के लिए काफी जाना जाता है। यहां आपको कम कीमत में साधारण ज्वेलरी से लेकर शादी ब्याह में पहनने वाली हैवी ज्वेलरी आसानी से मिल जाएगी। अगर आपके घर में किसी की शादी है या आप दुल्हन बनने वाली हैं, तो अपने लिए आउटफिट के हिसाब से मैच कर आप खूबसूरत एक्सेसरीज ल सकती हैं। यह बाजार शादी के लिए ज्वेलरी शॉपिंग के लिए बेस्ट हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Best Markets in Hyderabad: हैदराबाद के इस बाजार में ज्वेलरी से लेकर नवाबी सूट तक मिलेगा सब कुछ, जानें लोकेशन

02 (26)

बार्गेनिंग के लिए भी बेस्ट है ये बाजार

अगर आपकी कोई छोटी ज्वेलरी की दुकान है और आप अपनी दुकान पर बेचने के लिए थोक में ज्वेलरी खरीदने का सोच रही हैं, तो अब आप इस मार्केट से होलसेल के भाव में एक से एक ज्वेलरी खरीदकर ले जा सकती हैं, लेकिन खरीदारी के वक्त आपको बार्गेनिंग करना पड़ सकती हैं। बार्गेनिंग से आपको चीजों के दाम और कम मिल सकते हैं।

ऐसे पहुंचें इस बाजार तक

इस मार्केट तक पहुंचने के लिए आप हैदराबाद का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन 'MGBS' (Mahatma Gandhi Bus Station) है, जो ग्रीन लाइन पर पड़ता है। आप अपने नजदीकी मेट्रो स्टेशन से यहां तक जा सकती हैं। इसके अलावा आप पर्सनल कैब बुक कर सकती हैं या हैदराबाद की स्थानीय RTC बसें आपको सीधे 'Charminar' या 'Afzal Gunj' बस स्टॉप पर उतार देंगी। जहां से आप पत्थर गट्टी पहुंच सकती हैं।

01 (29)

यह भी पढ़ें- Cheapest Saree Market in Bihar: बिहार के इस फेमस बाजार में मिलेगी सबसे सस्ती और शानदार साड़ियां, सिल्क से लेकर कॉटन तक एक से एक है कलेक्शन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   FREEPIK

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।