Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:08 AM IST

Famous Market for Oxidised Jewellery: झुमकों से लेकर नेकलेस तक, इस बाजार में मिलती है सबसे सस्ती ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी; जानें लोकेशन

Famous Market for Oxidised Jewellery: अगर आप भी सस्ते में एक से एक खूबसूरत ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं, तो आज इस खबर के जरिए हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप एक से एक खूबसूरत महंगी ज्वेलरी कम कीमत में खरीद कर शामिल कर सकती हैं। 
Updated:- 2026-05-06, 14:47 IST
image

अधिकतर महिलाओं को सस्ते में चीजों की खरीदारी करना बहुत पसंद होता है। ऐसे में वे अक्सर उन बाजारों की तलाश में रहती हैं, जहां उन्हें कम कीमत में एक से एक चीजें अच्छी क्वालिटी की मिल जाएं। अगर आप भी कम कीमत में मिलने वाली अच्छी-अच्छी क्वालिटी की चीजें खरीदना पसंद करती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में एक से एक खूबसूरत ऑक्सिडाइज एक्सेसरीज खरीदकर शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास बाजार के बारे में।

उत्तरप्रदेश का फेमस ज्वेलरी मार्केट

अगर आप उत्तरप्रदेश में कानपूर के आसपास कहीं रहती हैं या किसी काम से कानपूर जा रही हैं और सस्ते में ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं, तो अब आप कानपुर का फेमस और जाना माना परेड बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं। यह बाजार शहर के सबसे पुराने बाजारों में से एक है, जो अपनी सस्ती और ट्रेंडी चीजों के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में मशहूर है। यहां आपको अपने बजट में एक से एक खूबसूरत चीज कम कीमत पर मिल सकती है।  

2 - 2026-05-04T184017.055

दुल्हनों की ज्वेलरी के लिए भी फेमस है बाजार

इस बाजार में आपको छोटे-छोटे स्टॉल्स और पटरियों पर लगने वाली दुकानें ज्यादा देखने को मिलेगी। यह बाजार खासकर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के लिए बहुत फेमस है, ऐसे में अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं और अपने लिए एक्सेसरीज तलाश रही हैं, तो आपके लिए इस तरह की मार्केट परफेक्ट हो सकती है। यहां आपको अपने लिए दुल्हन वाले गहने और आउटफिट से मैचिंग ज्वेलरी बजट में मिल सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- Artificial Jewellery Market in Hyderabad: हैदराबाद के इस बाजार में मिलती है एक से एक ज्वेलरी, कम बजट में होगी भारी शॉपिंग

बार्गेनिंग के लिए बेस्ट है बाजार

अगर आपकी कोई छोटी-मोटी ज्वेलरी की दुकान है या आप कोई बिजनेस शुरू करने का सोच रही हैं, तो अब आप इस बाजार से थोक में एक्सेसरीज यानी ज्वैलरी खरीद कर अपना स्टार्टअप शुरू कर सकती हैं। यहां से आप कम कीमत में ज्वेलरी ले जाकर बेचती हैं, तो इससे आपको काफी फायदा देखने को मिल सकता है, लेकिन ध्यान रहे जब भी इस बाजार से खरीदी करें, तो पहने बार्गेनिंग जरूर करें।  

1 - 2026-05-04T184019.029

ऐसे पहुंचें इस बाजार तक

इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप किसी भी बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन से पर्सनल कैब या ऑटो बुककर सकती हैं। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से परेड बाजार की दूरी लगभग 3-4 किलोमीटर है। ऐसे में आप स्टेशन से सीधे ऑटो-रिक्शा या ई-रिक्शा से पहुंच सकती हैं। इसके अलावा आपको शेयरिंग रिक्शा या बस भी मिल जाएगी।  

यह भी पढ़ें- मह‍िलाओं के ल‍िए बेस्‍ट है Lucknow का यह बाजार, ₹10 में क‍िचन के सामानों की कर सकती हैं खरीदारी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : FREEPIK

FAQ
दिल्ली में सबसे सस्ती ज्वेलरी कहां मिलती है?
दिल्ली में सस्ती ज्वेलरी सदर बाजार में या चांदनी चौक में मिल सकती हैं।
उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध आभूषण कौन सा है?
सुई धागा इयररिंग्स हो सकते हैं।
उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध आभूषण बाजार कौन सा है?
आप कानपूर का परेड बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं
सस्ती ज्वेलरी के लिए भारत का सबसे बड़ा और फेमस बाजार कौन है ?
भारत में सबसे सस्ती और फैशनेबल ज्वेलरी के लिए दिल्ली का सदर बाजार बेस्ट हो सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।