सस्ते लहंगे के लिए ये है मुंबई का फेमस बाजार, बजट में खरीदें एक से एक वैरायटी

शादी ब्याह हो या घर में कोई छोटा-मोटा फंक्शन अधिकतर महिलाएं लहंगा पहनना बहुत पसंद करती है। ऐसे में अगर सस्ते और अच्छे लहंगे मिल जाए, तो बात ही कुछ और है। आप भी अगर सस्ते लहंगे की तलाश में हैं, तो आज हम आपको इस खबर के जरिए मुंबई के एक ऐसे सस्ता लहंगा मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में एक से एक खूबसूरत लहंगे खरीद सकती हैं। आइए जानते हैं इस बाजार के बारे में।
मुंबई का सस्ता लहंगा मार्केट
अगर आप मुंबई के आसपास की रहने वाली हैं या किसी काम से मुंबई जा रही हैं, तो अब आप वहां का एक खास और फेमस लहंगा मार्केट जरूर एक्सप्लोर कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं भूलेश्वर मार्केट की। यह मार्केट खास कर लड़कियों के लहंगे के लिए बहुत ज्यादा फेमस है। यहां आपको लहंगे की एक से एक वैरायटी देखने को मिल जाएगी। इसे अक्सर 'दुल्हनों का बाजार' भी कहा जाता है।

मुंबई का फेमस भूलेश्वर मार्केट
अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं या आपके घर में कोई खास फंक्शन है, तो आप इस बाजार को एक्सप्लोर कर सकती हैं। मुंबई के भूलेश्वर मार्केट में आपको पार्टी वियर से लेकर साइडर लहंगे कम कीमत में मिल जाएंगे। जानकारी एक मुताबिक आप इस बाजार से शुरुआत 1,500 रुपए में लहंगे खरीद सकती हैं। खास कर अगर आप दुल्हन के लिए यहां से लहंगा खरीदती हैं, तो आपको यहां बजट में एक से एक ब्राइडल लहंगे भी मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के इन 10 मार्केट में 200 रुपए तक मिल जाएंगे सर्दियों के गर्म कपड़े, जानें लोकेशन
लहंगे के अलावा खरीदें ज्वेलरी
आपको इस बाजार में ऐसी कई दुकानें मिल जाएगी, जहां दुकानदार बड़े डिजाइनर्स के 'फर्स्ट कॉपी' भी रखते हैं। इसके अलावा आप इस बाजार से लहंगे के साथ-साथ ज्वेलरी और एक्सेसरीज भी खरीद सकती हैं। यहां आपको ज्वेलरी भी अपने बजट में यानी कम कीमत में आसानी से मिल सकती हैं। यहां आपको चूड़ियों के लिए 'राजवाड़ी चूड़ा' गलियां जाना होगा, जो चूड़ी की खरीदारी के लिए फेमस है।

ऐसे पहुंचें इस बाजार तक
अगर आप इस बाजार में बार्गेनिंग करती हैं, तो आपको चीजें और कम कीमत में मिल सकती हैं। इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप शेयरिंग टैक्सी या ई-रिक्शा लेकर भूलेश्वर रोड, मरीन लाइन्स ईस्ट, मुंबई का एड्रेस देकर पहुंच सकती हैं। आप चाहें तो इस बाजार तक जाने के लिए पर्सनल कैब या ऑटो भी बुक कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के इस मार्केट में मिलेंगे 10 से 20 रुपए में डिजाइनर ईयररिंग्स, जानें इस सस्ते बाजार का नाम और लोकेशन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : AI/FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।