Jharkhand Famous Chudi Bajar: कांच की चूड़ी से लेकर मीनाकारी बैंगल्स तक, झारखंड के इस फेमस बाजार से करें सस्ती शॉपिंग

भारतीय महिलाएं अक्सर ऐसे बाजार की तलाश में रहती हैं, जहां उन्हें कम कीमत में एक से एक खूबसूरत चीज मिले। ऐसे में कुछ महिलाएं ज्वेलरी के लिए सस्ते बाजार की तलाश में रहती हैं। अगर आप भी सस्ते बाजार घूमना पसंद करती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जो सस्ती चूड़ियों के लिए बेहद फेमस है। आइए जानते हैं इस बाजार के बारे में।
चूड़ियों का फेमस बाजार
अधिकतर शादीशुदा महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आउटफिट के हिसाब से एक से खूबसूरत बैंगल्स पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप थोक में बहुत सारे बैंगल्स खरीदना चाहती हैं या आपके घर में कोई खास फंक्शन है, तो उस फक्शन में गिफ्ट करने के लिए आप या शादी में पहनने के लिए आप झारखण्ड के रांची का यह फेमस अपर बाजार एक्सप्लोर कर सस्ते और अच्छे क्वालिटी के बैंगल्स खरीद सकती हैं।

रांची का अपर बाजार
अगर आप किसी काम से या घूमने के उद्देश्य से रांची जा रही हैं, तो वहां का अपर बाजार घूम सकती हैं। इस बाजार में आपको रंगरेज गली और दीनबंधु लेन में एक से एक चूड़ी की दुकानें देखने को मिलेगी जहां से आप अपनी पसंद के चूड़े आसानी से खरीद सकती हैं। यह बाजार पुरे झारखंड में होलसेल और रिटेल शॉपिंग के लिए जाना जाता है।
मिलेगी चूड़ियों के कई वैराइटी
जानकारी के मुताबिक आपको इस बाजार में किफायती दाम में बैंगल्स आपको मिल जाएंगे। यहां शुरुवाती कीमत 30 से 50 रुपए हो सकती हैं। इस बाजार से आप डेली वियर चूड़ियों के सेट से लेकर दुल्हनों के सेट भी अपने बजट में खरीद सकती हैं। इसके अलावा आप कांच की पारंपरिक चूड़ियों से लेकर राजस्थानी लहरिया, लाख की चूड़ियां, सीप के कंगन, मेटल की चूड़ियां और हैवी ब्राइडल सेट एक ही बाजार से खरीद सकती हैं।
बार्गेनिंग के लिए बेस्ट है बाजार
अगर आप की कोई छोटी-मोटी दुकान है और आप अपनी दुकान पर बेचने के लिए थोक में चूड़ियां खरीदना चाहती हैं, तो इस बाजार से आपको होलसेल के भाव में एक से एक चूड़ियां आसानी से मिल सकती हैं। जब भी आप इस बाजार से खरीदारी करें, तो बार्गेनिंग जरूर करें। बार्गेनिंग करने से आपको चीजों के दाम और कम कीमत लग सकते हैं।

ऐसे पहुंचें इस बाजार तक
इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप झारखंड के रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से शेयरिंग रिक्शा या टैक्सी बुक कर सकती हैं या फिर आपको इस बाजार तक जाने वाली बस भी आसानी से मिल सकती है। आप चाहें तो पर्सनल कैब भी बुक कर बाजार तक पहुंच सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIk
- भारत में सबसे सस्ती चूड़ी बाजार कहां लगता है?
- भारत में सबसे सस्ती और बड़ी चूड़ी की मार्केट फ़िरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) में लग सकती है।
- भारत में चूड़ियों के लिए कौन सा शहर प्रसिद्ध है?
- फिरोजाबाद
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।