Artificial Jewellery Market: सस्ती आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए फेमस है राजस्थान का ये बाजार, बजट में होगी खरीदारी

शॉपिंग का नाम सुनते ही महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। ऐसे में अधिकतर महिलाओं को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है और वह सस्ते में अच्छे आइटम खरीदना ज्यादा पसंद करती है। अगर आपको भी शॉपिंग का बहुत शौक है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसी मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत पर यानी अपनी बजट के अंदर एक से एक आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीद सकती है। आइए जानते हैं इस बाजार के बारे में।
जोधपुर का क्लॉक टावर मार्केट
अगर आप राजस्थान में कहीं आसपास की रहने वाली हैं या किसी काम से राजस्थान जा रही हैं, तो अब आप राजस्थान का एक खास बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं, जोधपुर के क्लॉक टावर मार्केट, जिसे सदर मार्केट के नाम से भी जाना जाता है। यह बाजार आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए बहुत फेमस है।

आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए फेमस बाजार
अगर आपकी कोई छोटी-मोटी ज्वेलरी की दुकान है और आप सस्ते में ठोक के भाव आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदना चाहती है तो आप इस बाजार से थोक में ज्वेलरी खरीद कर भेज सकती है इससे आपको काफी मुनाफा देखने को मिलेगा। आप चाहे तो इस बाजार में बारगेनिंग कर चीजों के दाम को और काम करवा सकते हैं या मार्केट बारगेनिंग के लिए भी काफी जाना जाता है।
दुल्हनों की शॉपिंग के लिए भी है बेस्ट बाजार
आपको इस बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी के हर एक समान कम कीमत में मिल सकते हैं। यहां आप नेकलेस से लेकर नोज पिन तक अपने बजट के अंदर कम कीमत पर खरीद सकती है। यही नहीं इस बाजार में दुल्हनों के लिए भी एक से खूबसूरत आर्टिफिशियल ज्वेलरी सस्ते में मिल सकती है। ऐसे में अगर आपकी शादी होने वाली है और आप अपने लिए शॉपिंग का सोच रही हैं, तो यह मार्केट एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Wholesale Suit Market: सहरा दरवाजा बाजार में मिलेंगे सस्ते थोक के भाव सूट के कपड़े, जानें लोकेशन
पारंपरिक राजस्थानी ज्वेलरी और राजपूती ज्वेलरी
अगर आपके घर पर कोई खास फंक्शन या प्रोग्राम है और आप उसके लिए ढेर सारी सस्ती आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदने का सोच रही है, तो आप इस बाजार को एक्सप्लोर कर सकती हैं। जोधपुर के इस बाजार में आपको हस्तशिल्प से बने सामान और नक्काशीदार के अलावा पारंपरिक राजस्थानी ज्वेलरी, राजपूती ज्वेलरी जैसी चीजें मिल जाएगी।

ऐसे पहुंचें इस बाजार तक
अगर आप इस बाजार तक पहुंचाना चाहती हैं, तो यह मार्केट मेहरानगढ़ किले के पास स्थित है। इस बाजार के केंद्र में एक भव्य घंटाघर स्थित है। यहां आने के लिए आप जोधपुर बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन से पर्सनल कैब बुक कर सकती हैं या आपको शेयरिंग रिक्शा भी मिल जाएगा। आप वहां की लोकल बस भी एक्सप्लोर कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- शादी-ब्याह के लिए सस्ते में खरीदने हैं कपड़े? लुधियाना का ये बाजार है बेस्ट, जानें लोकेशन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
- ज्वेलरी के लिए सबसे सस्ता मार्केट कौन सा है?
- दिल्ली का चांदनी चौक भी ज्वेलरी के लिए बेहद फेमस है।
- राजस्थानी पारम्परिक ज्वेलरी किस बाजार में सस्ती मिलेगी ?
- राजस्थानी पारम्परिक ज्वेलरी आपको जोधपुर के क्लॉक टावर मार्केट में मिल सकती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।