कलीरों को अलमारी में बंद रखने के बजाय ऐसे करें स्टोर, जिंदगीभर के लिए बन जाएंगे यादगार

शादी के कलीरे अक्सर घर में यहां-वहां पड़े रहते हैं। महिलाएं, इसे कभी अपनी ज्वेलरी के डिब्बों में स्टोर करती हैं, तो कभी इसे अलमारी में बांधकर रखती हैं। धीरे-धीरे ये खास यादें सिर्फ स्टोर की हुई चीज बनकर ही रह जाती हैं। एक दिन ऐसा आता है जब कलीरों का रंग पुराना पड़ने लग जाता है। ऐसे में यह महिलाओं को खराब लगने लगती है, इसलिए कुछ सालों बाद वह इसे फेंकने का सोचने लगती हैं। आपको भी कहीं इसे फेंकना न पड़ जाए, इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको कलीरे को संभालकर रखने के जरूरी टिप्स विस्तार से बताएंगे।
डेकोरेटिव बॉक्स में मेमोरी की तरह रखें
शादी के कलीरों को अगर आप एक डेकोरेटिव बॉक्स में सजाकर रखती हैं, तो इसे कभी फेंकने की नहीं सोचेंगी। आप इसे हमेशा पास स्टोर करके रखना चाहेंगी। आप जब भी बॉक्स खोलेंगी, तो आपकी शादी की यह खूबसूरत याद आपके सामने नजर आ जाएगी। इससे शादी की यादें ताजा हो जाती हैं। आप चाहें, तो फोटो बॉक्स में इसे संभालकर रख सकती हैं।
फोटो फ्रेम बनवाएं
कलीरों के साथ आप शादी की फोटो फ्रेम बनवा सकते हैं। जिस तरह लोग वरमाला को फ्रेम में एड करवाते हैं, उसी तरह शादी के कलीरे भी फ्रेम में एड हो जाते हैं। आप इसे बाहर से बनवा सकती हैं, लेकिन चाहें तो खुद ही घर पर भी तैयार कर सकती हैं। इससे ज्यादा खर्च भी नहीं होगा। यह कलीरों को संभालकर रखने का सबसे अच्छा तरीका है।
इसे भी पढ़ें- Lace Work Necklace Designs: ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न तड़का लगाएंगे लेस वर्क नेकलेस, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
दीवार पर डेकोरेशन की तरह सजाएं
कलीरों को फेंकने से अच्छा है कि इसे आप घर की दीवारों पर डेकोरेशन की तरह लटका सकती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि एस समय के बाद इसका रंग फीका पड़ सकता है। हालांकि, कई लोग रंग फीका पड़ने के बाद भी इसे हटाते नहीं, क्योंकि यह उनकी शादी की याद की सबसे खास चीज होती है। इसकी अगर आप रोज सफाई करेंगी, तो यह जल्दी खराब नहीं होंगे।
इसे भी पढ़ें- Zig Zag Ring Designs: कॉलेज और ऑफिस वियर के लिए बेस्ट हैं जिग-जैग रिंग्स, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरत
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Magnific, gemini,amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।