पुरानी दिल्‍ली की इस मार्केट में 150 से 250 रुपये तक में मिल जाएंगे आपको सलवार सूट के कपड़े, एक बार जाकर तो देखिए...

पुरानी दिल्‍ली की सस्‍ती मार्केट में मात्र 150 से 250 रुपये तक में शानदार सलवार सूट के कपड़े मिल जाते हैं। यहां आपको वेराइटी और बेहतरीन पैटर्न में सलवार सूट मिलेंगे, जानिए कहां और कैसे खरीद सकते हैं सस्‍ते और अच्‍छे कपड़े।
Updated:- 2025-08-06, 21:20 IST
shopping for salwar suits in old delhi

महिलाओं और लड़कियों को शॉपिंग से प्‍यार होता है। इस बात को हम में से कोई नहीं झुठला सकता है। खासतौर पर कपड़ों की शॉपिंग के लिए तो हम कुछ ज्‍यादा ही क्रेजी होती हैं। इसलिए आज हम आपको दिल्‍ली की एक ऐसी मार्केट के बारे में बताएंगे जो सस्‍ते सलवार सूट के कपड़ों के लिए फेमस है। इस मार्केट में आपकेा मात्र 150 से 250 रुपये तक में ही अच्‍छी सूट के कपड़े मिल जाएंगे। इस मार्केट के बारे में बहुत ज्‍यादा लोगों को पता नहीं है क्‍योंकि यह एक गली से शुरू होकर दूसरी गली में खत्‍म हो जाती है, मगर इन दो गलियों में कम से कम 50 दुकाने तो होंगी ही जहां पर आपको तरह-तहर के पैर्टन और वेराइटी में सलवार सूट मिल जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको पुरानी दिल्‍ली की इस सस्‍ती मार्केट की आज सैर कराते हैं।

पुरानी दिल्‍ली में कहां है यह मार्केट?

आप दिल्‍ली में रहते हों या फिर दिल्‍ली के बाहर, चांदनी चौक बाजार के बारे में तो सभी जानते हैं और इसका नाम भी सुना है। बस आपको शॉपिंग बैग उठाकर इस मार्केट में आना है और‍ फिर इस मार्केट की ही अंदर एक गली में सजती कटरा नील मार्केट के अंदर घुस जाना है। इस मार्केट की एंट्री पॉइंट पर ही एक बोर्ड लगा है जिसमें बड़ा बड़ा इस मार्केट के बारे में लिखा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस मार्केट में आपको बाहर से ही डिजाइनर सलवार सूट लटकते हुए नजर आ जाएंगे। इतना ही नहीं, यहां आपको केवल सलवार सूट के कपड़े ही नहीं बल्कि बने-बनाए सूट भी मिल जाएंगे।

old delhi budget shopping market

इस मार्केट की खास बात

इस मार्केट की खास बात यह है कि आपको यहां पर आपको होलसेल वाले रेट में कपड़े मिल जाएंगे। आप यहां से सलवार सूट के पूरे-पूरे बंडल भी खरीद सकती हैं। इतना ही नहीं, आप यहां से एक ही पैटर्न और डिजाइन के अलग-अलग रंग में सलवार सूट खरीद सकती हैं। अगर आप किसी अवसर में कई महिलाओं को सलवार सूट देने के लिए सोच रही हैं, तो आपको यहां पर सलवार सूट की बहुत सारी वेराइटी मिल जाएगी। आप यहां पर थोड़ी बहुत बार्गेनिंग भी कर सकती हैं।

कैसे आएं यह मार्केट?

पुरानी दिल्‍ली आने के लिए आपको कई सारे साधन मिल जाएंगे, आप बस, मेट्रो या फिर अपनी कार से भी आ सकती हैं, मगर यहां पर बहुत ज्‍यादा भीड़ होती है और इस लिए आपको किसी और साधन को चुनने की जगह पर मेट्रो को चुनना चाहिए क्‍योंकि यह सेफ भी है और ट्रैफिक में आपका वक्‍त भी बरबाद नहीं करती है। आपकेा बता दें की चांदनी चौक आने के लिए राजीव चौक से आपको येलो मेट्रो लाइन पकड़नी होगी, जिससे आप बहुत जल्‍दी ही यहां पहुंच जाएंगी।

salwar suit fabrics for 150 to 250 rupees

तो देर किस बात की, आज ही प्‍लान करें कि अगली बार शॉपिंग आप इस मार्केट में आएंगी और आपने लिए ही नहीं मम्‍मी और बहन के लिए भी सलवार सूट ले जाएंगी। यह जानकारी पसंद आई हो तो आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी जानकारी पाने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।