herzindagi
best places in delhi temple  jewellery

Mere Sheher ka Jalwa: दिल्ली के ये बाजार टेंपल ज्वेलरी के लिए हैं बढ़िया, आप भी करें एक्सप्लोर

टेंपल ज्वेलरी का ट्रेंड चल रहा है। इसे आप किसी भी सिल्क फैब्रिक के कपड़ों के साथ वियर कर सकती हैं। इस डिजाइन की ज्वेलरी दिल्ली के बाजारों में सस्ती और अच्छी मिलती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-03-22, 13:07 IST

ज्वेलरी पहनने का शौक हम सभी को होता है। ऐसे में हम अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी कलेक्शन को अपने पास रखना पसंद करते हैं। इसके लिए कई बार हम ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो कई बार बाजार से जाकर इन्हें खरीदते हैं। लेकिन हर बाजार में हमें वो चीज नहीं मिलती है जो पसंद होती है या ट्रेंड में चल रही होती है। टेंपल ज्वेलरी भी ऐसी ही है यह कई बाजारों में नहीं मिलती है। इसके लिए आपको एक्सप्लोर करने चाहिए आर्टिकल में बताए हुए बाजार। जहां आपको कम दाम में अच्छे डिजाइन की ज्वेलरी मिल जाएगी। चलिए आपको बताते हैं उन बाजारों के बारे में।

दिल्ली का सदर बाजार (Sadar Bazar Delhi)

Delhi sadar bazar

दिल्ली के सदर बाजार के बारे में हर कोई जानता है। यहां पर आपको होलसेल में सामान मिलता है। इसलिए अक्सर लोग अपनी शॉप के लिए यहीं से सामान ले जाते हैं। लेकिन यहां पर एक गली ऐसी है जहां सिर्फ ज्वेलरी ही मिलती है। इस गली को गोल चौक कहते हैं। यहां पर आपको काफी सारी दुकाने मिल जाएंगी। जहां से आप टेंपल ज्वेलरी की शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर आपको अलग-अलग डिजाइन और सस्ते दाम में ज्वेलरी मिल जाएगी। इसलिए आप इस मार्केट से जाकर आप शॉपिंग कर सकती हैं। यह मार्केट सुबह 11 बजे खुलती है और रात 12 बजे बंद होती है। रविवार को पूरा बाजार बंद रहता है।

दिल्ली का तेलीवारा चौक  (Jewellery Market In Delhi)

Temple jewellery shopping

दिल्ली के चावड़ी बाजार में स्थित तेलीवारा चौक से भी आप टेंपल ज्वेलरी की शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर आपको कम दाम में लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी मिल जाएगी। जिसे आप किसी भी फंक्शन या शादी में वियर कर सकती हैं। आप चाहें तो यहां पर कई सारी दुकानें ऐसी हैं जो रेंट पर भी ज्वेलरी देती हैं। आप वहां से भी हैवी नेकलेस ले सकती हैं और वियर करने के बाद वापस कर सकती हैं। यह मार्केट रविवार को बंद रहती है। इसलिए आप इस दिन को छोड़कर किसी भी दिन यहां से शॉपिंग कर सकती हैं। (कॉटन सूट शॉपिंग)

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Cheap Kanpur Market: कानपुर की सबसे सस्‍ती कपड़ा मार्केट के बारे जानें

दिल्ली की कमला नगर मार्केट (Kamla Nagar Market In Delhi)

Oxidised Temple jewellery

टेंपल ज्वेलरी खरीदने के लिए आप दिल्ली की कमला नगर मार्केट को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां पर भी आपको फैशन ट्रेंड के हिसाब से ज्वेलरी मिल जाएगी। जिसे आप किसी भी आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यहां से आपक गोल्ड या ऑक्सीडाइज्ड हर डिजाइन में इसकी शॉपिंग कर सकती हैं। मार्केट सुबह 11 बजे खुलती है और रात 11 बजे बंद होती है। सोमवार को पूरा बाजार बंद रहता है। 

इस बार टेंपल ज्वेलरी खरीदने के लिए दिल्ली के इन बाजारों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां पर आपको लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी मिल जाएगी। (कपड़ों की शॉपिंग)

इसे भी पढ़ें: Lucknow Cheapest Fabric Market:डिजाइनर आउटफिट बनवाने के लिए फैब्रिक की तलाश है, तो लखनऊ की इस मार्केट में जरूर आएं

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।