गर्मियों के लिए खरीदना है लाइट वेट सिल्क फैब्रिक तो दिल्ली की इस मार्केट का लगाएं चक्कर, कम दाम में मिलेंगे बेस्ट डिजाइंस

Best Shopping Places In Delhi:कम दाम में बढ़िया क्वालिटी की चीजें खरीदना हम सभी को पसंद होता है। वहीं किसी न किसी ओकेजन के लिए हम आए दिन अलग-अलग मार्केट के चक्कर लगाते हैं। ऐसे में सिल्क फैब्रिक को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। गर्मी के मौसम में लाइट वेट सिल्क फैब्रिक से बनी आउटफिट को पहना जाता है।
शॉपिंग करने के लिए वेस्ट दिल्ली में मौजूद मंगोल पूरी की कतरन मार्केट बहुत मशहूर है। इस मार्केट में आपको सिल्क फैब्रिक में कई वेरायटी देखने को मिल जाएगी। तो आइये जानते हैं वेस्ट दिल्ली की इस मार्केट के बारे में कुछ खास बातें।
कतरन मार्केट की खासियत क्या है?
- कतरन मार्केट में आपको अनगिनत वेरायटी के फैब्रिक देखने को मिल जाएंगे।
- इसके अलावा आपको यहां आउटफिट में लगने वाली कैन-कैन, बीड्स, लेस, जैसी अन्य चीजें भी देखने को मिल जाएंगी।
- इस मार्केट में आपको 40 रुपये मीटर से लेकर कई हजारों रुपये में मिलने वाले एक्सपेंसिव फैब्रिक मिल जाएंगे।
- ज्यादातर यहां आपको साटन सिल्क, बनारसी सिल्क, क्रेप सिल्क, जैसे कई अन्य फैब्रिक में कई डिजाइन देखने को मिल जाएंगे।
- इसके अलावा आउटफिट को बनाते समय लगे वाला अस्तर यानी इनर बनाने के लिए भी मैचिंग फैब्रिक में कई तरह की क्वालिटी देखने को मिल जाएगी।
- वहीं यहां आपको फैब्रिक के थान मिलेंगे, जिन्हें आप अपने हिसाब से मीटर में खरीद सकती हैं।
- कस्टमाइज आउटफिट बनवा रही हैं तो मटेरियल खरीदने के लिए यह मार्केट आपके लिए बजट फ्रेंडली रहेगी।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली की इन मार्केट्स में कम दाम में मिल जाएंगे डिजाइनर रेडीमेड ब्लाउज, साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ करें स्टाइल
कतरन मार्केट कितने बजे खुलती है?
- वेस्ट दिल्ली की यह मार्केट बुधवार के दिन बंद रहती है, लेकिन स्ट्रीट शॉप्स सातों दिन खुली रहती है।
- यह मार्केट वैसे तो सुबह 11 बजे से लेकर रात 9 बजे तक खुली रहती है।
इसे भी पढ़ें: Cotton Suit Shopping: दिल्ली की ये मार्केट्स हैं कॉटन सलवार-सूट खरीदने के लिए बेस्ट, सब पूछेंगे कहां से खरीदा?
कैसे पहुंचे कतरन मार्केट?
- इस मार्केट में आने के लिए आप बस या प्राइवेट ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके अलावा मेट्रो के जरिये भी यहां आया जा सकता है।
- यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन पीरा गढ़ी है।
अगर आपको लाइट वेट सिल्क फैब्रिक खरीदने के लिए दिल्ली की यह मार्केट पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।