कपड़ा खरीदने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये बाजार, नैंसी त्यागी की तरह आप भी बना सकती हैं अपनी मनपसंद ड्रेस

शॉपिंग करने के लिए आपको मार्केट के बारे में पूरी जानकारी इंटरनेट के जरिये ले लेनी चाहिए। इसके लिए आप ऑनलाइन रिव्यु भी चेक कर सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-06-09, 08:00 IST
delhi famous markets for fabric

स्टाइलिश दिखना हम सभी पसंद करते हैं। इसके लिए हम कई बाजारों में जाकर शॉपिंग करते हैं। वहीं आजकल रेडीमेड से लेकर खुद कस्टमाइज करवाई गई आउटफिट्स का चलन तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। बदलते दौर में परफेक्ट फिटिंग के कपड़े और मनचाहे डिजाइन को ड्रेस में बनवाने के लिए हम फैब्रिक खरीदकर खुद ही सिलवाना पसंद करते हैं। 

इसी तरह से हालही में अपने टैलेंट के कारण मशहूर हुई नैंसी त्यागी भी अपने कपड़ों को खुद ही सिलती थी। तो आइये आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी दिल्ली की मार्केट्स के बारे में जहां से आप आसानी से फैब्रिक खरीद सकती हैं।

शंकर मार्केट 

delhi markets for fabric

शनकैर मार्केट दिल्ली के सेंट्रल में स्थित है। वहीं यह मार्केट फैब्रिक खरीदने के लिए बेस्ट है। दिल्ली की शंकर मार्केट में आपको सस्ते से सस्ते दामों में डिजाइनर फैब्रिक देखने को मिल जाएंगे। यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है। वहीं यह मार्केट रविवार के दिन बंद रहती है। इसके अलावा आपको यहां सलवार-सूट के भी काफी डिजाइन देखने को मिल जाएंगे।

  इसे भी पढ़ें: Cotton Suit Shopping: दिल्ली की ये मार्केट्स हैं कॉटन सलवार-सूट खरीदने के लिए बेस्ट, सब पूछेंगे कहां से खरीदा?

सीलमपुर मार्केट 

नार्थ दिल्ली में स्थित यह मार्केट फैब्रिक के सबसे बड़े और सस्ते कलेक्शन के लिए बहुत मशहूर है। यहां आपको सिंपल फैब्रिक से लेकर हैवी से हैवी डिजाइन के कपड़ों को काफी पसंद किया जाने लगा है। यहाँ आने के लिए आप प्राइवेट व्हीकल नहीं बल्कि मेट्रो का सहारा लें। यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन सीलमपुर है। आप यहां दिन के समय कभी भी आ सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें: गर्मियों के लिए खरीदना है लाइट वेट सिल्क फैब्रिक तो दिल्ली की इस मार्केट का लगाएं चक्कर, कम दाम में मिलेंगे बेस्ट डिजाइंस

चांदनी चौक मार्केट 

delhi fabric market

वैसे तो चांदनी चौक को किसी भी तरह की पहचान की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है, लेकिन यहां पर आपको अलग-अलग गलियों में काफी चीजों की दुकाने देखने को मिल जाएगी। ऐसे ही यहां पर मौजूद कटरा नील मार्केट फैब्रिक और ड्रेस मटेरियल के लिए बहुत मशहूर है। बता दें कि आपको यहां होलसेल रेट में फैब्रिक का कलेक्शन देखने को मिल जाएगा। यह मार्केट रविवार के दिन बंद रहती है।

 

अगर आपको दिल्ली की ये मार्केट्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।