Carpet Market in Delhi: दिल्ली के इन बाजारों में मिलते हैं मात्र 500 रुपये से शुरू होने वाले शानदार कारपेट, देखें लोकेशन

सस्ती और अच्छी क्वालिटी वाली चीजों के लिए अधिकतर महिलाएं ऐसे बाजार की तलाश में रहती हैं, जहां उन्हें क्वालिटी वाला सामान भी मिले और चीजों के दाम भी कम हो। अगर आप भी ऐसे मार्केट एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं, तो अब आप दिल्ली का एक खास फेमस बाजार घूम सकती हैं। हम जिस बाजार की बात कर रहे हैं, वह खासकर कारपेट की खरीदारी के लिए फेमस है।
दिल्ली के इस बाजार में मिलेंगे सस्ते कारपेट
अगर आप दिल्ली की रहने वाली हैं या दिल्ली के आसपास कहीं रहती हैं और सस्ते में कारपेट खरीदने का सोच रही हैं, तो अब आपको कारपेट की खरीदारी को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप दिल्ली का एक खास फेमस और सस्ता बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं, दरियागंज/जामा मस्जिद कारपेट मार्केट की। यह पुरानी दिल्ली का एक ऐसा मार्केट है, जो कारपेट के लिए भी जाना जाता है।
दरियागंज/जामा मस्जिद कारपेट मार्केट
इस मार्केट में आपको सबसे छोटी साइज के कारपेट से लेकर बड़ी साइज के कार्पेट तक हर एक चीज कम दाम में आसानी से मिल सकती है। यहां आपको 500 रूपये से शुरू होने वाले छोटे रनर्स से लेकर लग्जरी ईरानी और तुर्किश लुक वाले बड़े कारपेट होलसेल रेट पर आसानी से मिल सकते हैं। अगर आपने अभी-अभी नया घर खरीदा है और आप अपने घर के हिसाब से खूबसूरत कारपेट लेना चाहती हैं, तो यह बाजार बेस्ट रहेगा।
यह भी पढ़ें- Pooja Samagri Wholesale Market: शिवरात्रि की पूजा सामग्री के लिए बेस्ट है ये बाजार, थोक के भाव मिलेगा सामान
बार्गेनिंग के लिए भी बेस्ट है बाजार
जब भी आप इस बाजार से खरीदारी करें, तो दुकानदारों से मोलभाव जरूर करें। अगर आप बार्गेनिंग करती हैं, तो इससे आपको चीजों के दाम और कम कीमत पर मिल सकते हैं। इससे आपको मुनाफा भी होगा आप यहां हर तरह की वैरायटी के कारपेट आप कम कीमत में भी खरीद सकती हैं। आपको इस बाजार में डिस्काउंट भी मिल जाएगा। त्योहारों पर इस बाजार में काफी भीड़ देखने को मिलती है।
ऐसे पहुंचें इस बाजार तक
अगर आप भी इस बाजार में जाकर सस्ते कारपेट खरीदने का प्लान बना रही हैं, तो यहां तक पहुंचने के लिए आप किस भी मेट्रो स्टेशन से जामा मस्जिद (वॉयलेट लाइन) या चांदनी चौक (येलो लाइन) मेट्रो स्टेशन तक जा सकती हैं। स्टेशन से आप पैदल या रिक्शा लेकर सीधे बाजार पहुंच सकती हैं। इसके अलावा आप पर्सनल कैब या ऑटो बुक कर भी इस जगह तक पहुंच सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।