Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:10 PM IST

हरतालिका तीज 2026: शॉपिंग का सबसे सस्ता बाजार, 1000 रुपये में होगी झोलाभर खरीदारी

हरतालिका तीज 2026 के खास मौके पर अगर आप भी सस्ती शॉपिंग करना चाहती हैं, तो आपके लिए दिल्ली का एक फेमस बाजार सबसे बेस्ट हो सकता है। जहां आप 1,000 रुपये में झोला भरकर खरीदारी कर सकती हैं।
Updated:- 2026-09-08, 16:37 IST
image

हरतालिका तीज का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। इस खास दिन महिलाएं पूजा-अर्चना करने के साथ ही नए कपड़े पहनती हैं और सोलह श्रृंगार भी करती हैं। तीज की तैयारी में सुहाग पिटारी, एथनिक आउटफिट्स, मैचिंग ज्वेलरी, मेहंदी और पूजा सामग्री की जरूरत होती है। ऐसे में इतनी सारी चीजें खरीदना जेब पर भारी पड़ सकता है। इस खर्च से बचने के लिए अगर आप भी बजट में अच्छी शॉपिंग करना चाहती हैं, तो हम आपको दिल्ली के एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप बेहद कम खर्च में तीज का सारा सामान खरीद सकती हैं।

गांधी नगर का किनारी व गोटा मार्केट

गांधी नगर मार्केट को एशिया के सबसे बड़े टेक्सटाइल मार्केट्स में से एक माना जाता है। यह बाजार तीज की साड़ियों और मैचिंग एक्सेसरीज की खरीदारी के लिए सबसे बेस्ट है। अगर आप कम बजट में शानदार शॉपिंग करना चाहती हैं, तो दिल्ली के इस मशहूर और बेहद सस्ते मार्केट को जरूर एक्सप्लोर करें। इस बाजार से आप महज 1,000 रुपये में हरतालिका तीज का लगभग सारा सामान खरीद सकती हैं।

3 (38)

(image credit: pinterest/Shelly) 

क्यों खास है गांधी नगर का यह बाजार?

चांदनी चौक जैसे बड़े बाजारों की भीड़-भाड़ और महंगे दामों के मुकाबले, यहां वही बनारसी, गोटा-पट्टी और बांधनी साड़ियां आपको आधी कीमत पर मिल जाती हैं। आप यहां से 300 से 500 रुपये के बजट में एक से बढ़कर एक खूबसूरत सूट्स और साड़ियां खरीद सकती हैं। वहीं सुहाग पिटारी के लिए चुनरी, गोटा-पट्टी की लेस और फैंसी लटकन भी आपको 50 से 80 रुपये में आसानी से मिल जाएंगी। इसके अलावा, मैचिंग एक्सेसरीज भी आप 200 से 300 रुपये में खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- चांदनी चौक से करने जा रही हैं Wedding Shopping? इन टिप्स से जानें कैसे आप 50 हजार में खरीद लेंगी शादी का पूरा सामान

गांधी नगर मार्केट तक कैसे पहुंचें?

अगर आप दिल्ली के इस मशहूर मार्केट से शॉपिंग करना चाहती हैं, तो इन आसान तरीकों से यहां पहुंच सकती हैं -

  • अगर आप दिल्ली के बाहर किसी अन्य राज्य से आ रही हैं, तो अपने नजदीकी स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक का टिकट लें। नई दिल्ली स्टेशन से मेट्रो लेकर रेड लाइन के जरिए सीलमपुर या शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पर उतरें।
  • मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलते ही आपको 10 रुपये में ऑटो या ई-रिक्शा मिल जाएगा, जो आपको सीधे गांधी नगर मार्केट पहुंचा देगा। आप चाहें तो रेलवे स्टेशन से सीधे बाजार तक के लिए कैब या ऑटो भी ले सकती हैं।
  • अगर आप फ्लाइट से आ रही हैं, तो इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरकर वहां से सीधे गांधी नगर के लिए कैब बुक कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- सस्ते में खरीदना है एक से एक साड़ी, तो दिल्ली के इस बाजार में मिलेगी कम कीमत में खूबसूरत डिजाइन

2 (56)

(image credit: pinterest/Pranchal aka "Surkh") 

निष्कर्ष: हरतालिका तीज 2026 पर सस्ते में बढ़िया खरीदारी करने के लिए आप दिल्ली के गांधी नगर स्थित किनारी व गोटा मार्केट विजिट कर सकती हैं। महंगे मॉल्स या बड़ी दुकानों में फालतू पैसे खर्च करने के बजाय, आप इस बाजार से बजट फ्रेंडली शॉपिंग करके अपने तीज के त्योहार को खास बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

(main image credit: pinterest/Shymah._) 

FAQ
दिल्ली का कौन सा बाजार हरतालिका तीज की झोलाभर सस्ती शॉपिंग कराने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है?
दिल्ली का सदर बाजार और चांदनी चौक तीज की बजट शॉपिंग के लिए सबसे मशहूर हैं। यहाँ कॉस्मेटिक्स, ज्वेलरी और फैब्रिक्स थोक भाव पर मिलते हैं।
क्या इन बजट मार्केट्स में केवल थोक में ही सामान खरीदना पड़ता है?
नहीं, सदर बाजार की 'बारा टूटी चौक' व पटरी दुकानों और चांदनी चौक की गलियों में तीज-त्योहारों के दौरान रिटेल ग्राहकों के लिए 1-1 पीस भी थोक की कीमतों पर बेचा जाता है।
क्या ₹1,000 के बजट में कपड़े और श्रृंगार के साथ मैचिंग फुटवेयर या हैंडबैग भी शामिल किए जा सकते हैं?
बिल्कुल, अगर आप ₹350–₹400 में कॉटन/जॉर्जेट सूट खरीदती हैं, तो बाकी बचे ₹600 में ₹150 की जूट की एथनिक जूती, ₹150 का 16-श्रृंगार कॉम्बो बॉक्स और ₹100 की हरी-लाल कांच की चूड़ियां आराम से आ जाती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।