चांदनी चौक से करने जा रही हैं Wedding Shopping? इन टिप्स से जानें कैसे आप 50 हजार में खरीद लेंगी शादी का पूरा सामान

दिल्ली की चांदनी चौक मार्केट एक ऐसा बाजार है, जिसे शादी की शॉपिंग के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस मार्केट में आपको वेडिंग का हर जरूरी सामान बजट में मिल जाता है। चांदनी चौक मार्केट वेडिंग लहगों के लिए सबसे ज्यादा बेस्ट मानी जाती है। ऐसी कई महिलाएं हैं जिनकी शादी फरवरी में होने वाली है और वह चांदनी चौक में शॉपिंग करने का प्लान बना रही हैं। हालांकि, जो लोग पहली बार चांदनी चौक जा रहे हैं, उन्हें यहां शॉपिंग करने में परेशानी हो सकती है। मार्केट में हर दुकान पर आपको एक जैसी चीजों के अलग-अलग रेट देखने को मिलेंगे, इससे कौन सी दुकान सही है और कहां से चीजें खरीदना फायदेमंद होगा, इसकी समझ होना जरूरी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चांदनी चौक मार्केट में शॉपिंग करने के कुछ टिप्स बताएंगे। इन टिप्स की मदद से आप कम बजट में शादी की शॉपिंग कर लेंगी।
पहले सामान तय करें
मार्केट जाने से पहले एक लिस्ट बना लें, जिसमें आपको हर सामान की जानकारी लिखनी है। आपको क्या चाहिए और कितने बजट में आपको ये चीजें खरीदनी है, इसकी प्लानिंग पहले ही कर लें। इससे मार्केट में पहुंचने के बाद आपको हर चीज का अच्छे से पता होगा।
रिसर्च करें
मार्केट पहुंचने से पहले क्या-क्या खरीदना है और किस गली में क्या मिलता है। इसके बारे में रिसर्च कर लें। आपको लेस, गोटा, ब्राइडल लहंगे, शेरवानी, दुपट्टे और लहंगा बॉर्डर जैसी सारी चीजों की अलग-अलग गलियां। हर गली में आपको अलग-अलग सामान मिलता है। इससे आपका समय और एनर्जी दोनों बचेंगे और मार्केट में जाने से पहले गलियों के बारे में पहले ही जानती होंगी।

इसे भी पढ़ें- Shopping Tips: चांदनी चौक के इस बाजार से करें इन फैशन आइटम्स की खरीदारी, जानें कैसे पहुंचें
थोक की दुकानें है
आपको इस बात का पता होना चाहिए कि चांदनी चौक में थोक की दुकानें हैं। यहां आपको हर चीजें बजट में अच्छी मिल सकती हैं, लेकिन कई चीजें खराब भी हो सकती हैं। अगर आप ध्यान से शॉपिंग नहीं करेंगी, तो यहां आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है। इसलिए, एक-एक चीजों को ध्यान से देखकर खरीदें।
सुबह जल्दी पहुंचे
मार्केट में हमेशा भीड़ होती है, इसलिए अगर आप समय से पहुंच जाती हैं, तो दुकानदार भी आपके ऊपर ध्यान देते हैं। वह आपको कपड़े खरीदवाने में मदद करते हैं और चाहेंगे की कस्टमर कपड़े लेकर जाए। हालांकि, इसके लिए आपको समय से पहुंचना जरूरी होगा। मार्केट खुलने के 1 घंटे के अंदर आप पहुंच जाती हैं, तो आपको फायदा हो सकता है।
बार्गेनिंग करना आना चाहिए
अगर आप मार्केट जा रही हैं, तो आपको बार्गेनिंग करना जरूर आना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि दुकानदार आपको महंगे दाम में कपड़े खरीदने को मजबूर करेंगे। इसलिए, अगर आप बार्गनिंग में अच्छी होंगी, तो आराम से कम बजट में बहुत सारे कपड़े खरीद लेंगी। शुरुआत में बताई गई कीमत से 30 से 40% कम रेट में आप सामान खरीद कर ला सकती हैं। ध्यान रखें कि चांदनी चौक में बिना मोलभाव के खरीदारी करना घाटे का सौदा हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- करनी है ट्रेंडी शादी की शॉपिंग तो बेस्ट हैं चांदनी चौक की ये दुकानें

एक ही चीज कई दुकानों पर देखें
एक ही दुकान से चीजें खरीदने का न सोचें। कई दुकानों पर जाकर एक्सप्लोर करें और जहां आपको बजट में और अच्छा सामान मिले, वहां से सामान खरीदें। डिजाइन और क्वालिटी को देखकर कीमत और क्वालिटी करना चाहिए। इससे आप अच्छा सामान बजट में ला सकती हैं। कपड़ों की क्वालिटी खुद चेक करें, क्योंकि दुकानदार आपको हर कपड़ा अच्छा ही बताएगा।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- चांदनी चौक को शादी की शॉपिंग के लिए क्यों बेस्ट माना जाता है?
- क्योंकि, यहां वेडिंग से जुड़ा हर सामान एक ही जगह मिल जाता है। यहां क्वालिटी अच्छी होती है और कीमत मॉल या डिजाइनर स्टोर्स से काफी कम पड़ती है।
- चांदनी चौक में शादी की शॉपिंग का सही समय क्या है?
- सुबह 10 से 11 बजे के बीच पहुंचना सबसे बेहतर होता है। इस समय भीड़ कम रहती है।
- चांदनी चौक में पेमेंट का कौन-सा तरीका बेहतर है?
- UPI देना फायदेमंद रहता है। क्योंकि, इससे आपके पास प्रूफ रहता है। अगर कोई दिक्कत हुई तो आप वापस आ सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।